आज के समय में गूगल पर हर जानकारी आसानी से मिल जाती है। लेकिन यहां कुछ भी सर्च करना कई बार मुश्किलें खड़ा कर देता है।
नई दिल्ली: आज के समय में गूगल पर हर जानकारी आसानी से मिल जाती है। लेकिन यहां कुछ भी सर्च करना कई बार मुश्किलें खड़ा कर देता है। वहीं अगर आप अपने पसंदीदा स्टार या खिलाड़ी से जुड़ी खबरें इंटरनेट पर सर्च करते है तो संभल जाएं। जैसा कि महेन्द्र सिंह धोनी की फैन्स फॉलोइंग करोड़ों में है। आप भी अगर धोनी को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं तो आपको वायरस से सबसे अधिक खतरा है।
10 पॉपुलर शख्सियतों में शामिल है इनके नाम
जी हां एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर या सनी लियोन से जुड़े कंटेंट को सर्च करते हैं, तो आपको कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इन तीनों का नाम उन 10 पॉपुलर शख्सियतों में शामिल है जिनको ऑनलाइन सर्च करना मुश्किल में डाल सकता है। बता दें कि ये जानकारी McAfee की रिसर्च पर आधारित है। इससे आपका सिस्टम खतरनाक वायरस का शिकार बन सकता है। इस लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में शामिल दूसरे लोगों में इनके नाम है।
इस स्टडी में भारत के लिए ये टॉप 10 हैं:
एम. एस. धोनी
सचिन तेंदुलकर
गौतम गुलाटी
सनी लियोन
बादशाह
राधिका आप्टे
श्रद्धा कपूर
हरमनप्रीत कौर
पी.वी. सिंधु
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
साइबर अपराध का शिकार हो सकता
आपको बता दें कि McAfee के मुताबिक, इन शख्सियतों से जुड़ा फ्री कंटेंट सर्च करने पर ये आपको खतरनाक वेबसाइट्स, मालवेयर और कहीं दूसरे रिस्क पैदा करने वाले नतीजों की ओर ले जा सकता है। इससे आप साइबर अपराध का शिकार हो सकते हैं। वहीं साइबर अपराध को अंजाम देने वाले लोगों के लिए ये लोग आसानी से झांसे में फंसने वाले होते हैं। वेबसाइट्स के जरिए मालवेयर इंस्टॉल करवाकर उनकी निजी जानकारी और पासवर्ड चुरा सकते हैं। बता दें कि McAfee से मिली जानकारी के अनुसार, बैंक धोखाधड़ी, क्रेडिट कार्ड और ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़े फ्रॉड, वायरस का खतरा ये कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका आप ऐसे लिंक्स पर क्लिक करके शिकार हो सकते हैं।
हैकर्स कर सकते हैं बैंक धोखाधड़ी
बता दें कि यूजर की जानकारी हासिल करके हैकर्स उनकी बैंक जानकारी, डिपॉजिट और दूसरी वित्तीय जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं। हैकर्स व्यक्ति की तमाम निजी जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर और बैंक से जुड़ी जानकारी जैसे अकाउंट और क्रेडिट कार्ड नंबर को एक कोड को इंस्टॉल करके हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपके साथ बैंक जालसाजी को अंजाम दे सकते हैं। वहीं McAfee India के वाइस प्रेसिडेंट वेंकट कृष्णापुर के मुताबिक, इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के बाद यूजर्स के लिए पूरी दुनिया से कंटेंट देखना आसान हो गया है। भारत में जब से सब्सिक्रप्शन आधारित कंटेंट प्लेटफॉर्म्स बढ़े हैं, तब से लोग फ्री और पाइरेटिड कंटेंट ज्यादा देखने लगे हैं जिसमें वो फिल्में, टीवी शो, खेल से जुड़े इवेंट आदि देखते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications