नई दिल्ली, अगस्त 18। कभी कभी कुछ लोग कुछ ऐसा कर देते हैं कि उसकी मिसाल दी जाती है। एक ऐसा ही वाकया अमेरिका में हुआ है। स्पीड ठीक न होने पर भी हर महीने ब्रॉडबैंड बिल का भुगतान करना जेब पर वेबजह का बोझ हो सकता है। लेकिन क्या आपके पास कोई और विकल्प हो सकता है? इसका जवाब है नहीं। मगर एक अमेरिकी व्यक्ति ने इसका विकल्प ढूंढ निकाला। वह अपने ब्रॉडबैंड बिल का भुगतान करते-करते इतना परेशान हो गया कि उसने अपना ही ब्रॉडबैंड बना डाला। इससे उसे इंटरनेट की धीमी गति सहन नहीं करनी होगी और न ही हर महीने बिल का भुगतान न करना पड़ेगा।
सरकार से मिला इनाम
उस शख्स ने अपना ब्रॉडबैंड तो बनाया ही, मगर उसे एक चीज की उम्मीद नहीं थी और वे है सरकार से मिला इनाम। उसे अमेरिकी सरकार से 2.6 मिलियन डॉलर यानी 20.71 करोड़ रु का इनाम मिला।
खराब थी इंटरनेट सेवा
डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले जेरेड मौश ने वर्षों तक खराब इंटरनेट कनेक्शन से निपटने के बाद अपना खुद का ब्रॉडबैंड बनाया। खराब इंटरनेट में उन्हें बहुत पैसा भी खर्च करना पड़ा। अकामाई में काम करने वाले मौश 2002 में अपने घर में शिफ्ट गए। उन्हें 1.5 एमबीपीएस पर टी1 लाइन (एक सेवा प्रदाता और क्लाइंट के बीच एक ट्रांसमिशन कनेक्शन) मिली।
फाइबर केबल नहीं लगाए
पिछले कुछ वर्षों में तकनीक बहुत आगे बढ़ गयी है, लेकिन इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स ने मौश के क्षेत्र में फाइबर केबल स्थापित नहीं किया। वह अंततः धीमी इंटरनेट गति से बेहद थक गये थे।
40 लाख रु का खर्च
मौश ने फिर एक वायरलेस आईएसपी का रुख किया जिसने स्पीड को 50 एमबीपीएस तक बढ़ा दिया। उसके बाद उन्होंने कॉमकास्ट से अनुरोध किया कि वे अपनी इंटरनेट सेवाओं को उनकी प्रॉपर्टी में एक्सपेंड करें। लेकिन जब उन्हें 50,000 डॉलर (40 लाख रुपये) की राशि का हवाला दिया गया, तो उन्हें लगा कि बहुत ज्यादा है। मौश के अनुसार 50,000 डॉलर इतना अधिक था कि उन्होंने विचार किया कि क्या यह सही भी है।
अपने आईएसपी पर शुरू किया काम
एक सुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त करने के कई प्रयासों के बाद, जो सस्ता और तेज़ दोनों था, मौश ने अपने आईएसपी पर काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने 70 ग्रामीण पड़ोसियों को भी नेटवर्क से जोड़ा। मौश के अनुसार उन्होंने ब्रॉडबैंड पर 145,000 डॉलर (1 करोड़ रुपये से अधिक) खर्च किए थे, जिसमें से उन्होंने अधिकतम फाइबर कंड्यूट स्थापित करने के लिए ठेकेदार को दिए। ये राशि 95,000 डॉलर (75 लाख रुपये) थी। उन्होंने एक कंपनी शुरू की जिसका नाम उन्होंने वाशटेनॉ फाइबर प्रॉपर्टीज रखा। जब उनकी कंपनी की स्थापना हुई, तो वह एकमात्र ग्राहक थे लेकिन जल्द ही उन्होंने अपने पड़ोसियों को नेटवर्क में शामिल कर लिया।
ब्रॉडबैंड कनेक्शन की कीमत
मौश के ब्रॉडबैंड कनेक्शन की कीमत मात्र 199 डॉलर है। ग्राहकों को चुनने के लिए कुछ विकल्प भी मिलते हैं, जैसे 55 डॉलर (4,300 रुपये) प्रति माह की कीमत पर असीमित डेटा, जिसमें 100 एमबीपीएस की स्पीड और 79 डॉलर (लगभग 6,300 रुपये) प्रति माह की कीमत पर असीमित डेटा मिलेगा, जिसमें स्पीड 1 जीबीपीएस पर होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
