JioFiber Free Router : रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसकी ब्रॉडबैंड सर्विस जियोफाइबर भी अब देश की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस बन गयी है। इसी के मद्देनजर कंपनी ने नए ग्राहकों के एक नया ऑफर पेश किया है, ताकि उन्हें लुभाया और आकर्षित किया जा सके। ऑफर के तहत यदि कोई नया ग्राहक नया कनेक्शन लेता है तो उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा। आगे जानिए इस ऑफर की पूरी डिटेल।

सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स को मिलेगा फायदा
जियो ने जो ऑफर पेश किया है, उसका फायदा सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स को मिलेगा। वैसे तो जियो की फाइबर सर्विस पोस्डपेड और प्रीपेड दोनों यूजर्स के लिए उलब्ध है। अब नये ऑफर के तहत आप बिना किसी कनेक्शन चार्ज के दिये ही जियो फाइबर का कनेक्शन ले सकते हैं। यदि आप नया कनेक्शन लेते हैं तो आपसे कंपनी इंस्टॉलेशन या डिपॉजिट चार्ज भी नहीं लेगी।
जियो पोस्टपेड प्लान
क्या आप जियो पोस्टपेड प्लान रिचार्ज कराना चाहते हैं? अगर हां तो हम आपको इसके प्लान्स की डिटेल्स देंगे। इसका सबसे सस्ता प्लान 499 रुपये का है। यह कीमत इसके मंथली प्लान की है। इस प्लान को जीरो बुकिंग चार्ज के साथ हासिल किया जा सकता है। जियो फाइबर के नये ऑफर के मद्देनजर आपसे राउटर फीस और इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लिया जाएगा।

ओटीटी ऐप्स का एक्सेस
ये पोस्डपेड प्लान अच्छे बेनेफिट्स के साथ आता है। इसमें आपको डेटा के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी दिया जाएगा। जियोफाइबर के इस सबसे सस्ते प्लान में यूजर्स को 6 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया जाएगा।
6 महीने या 12 महीने
जियो फाइबर का यह प्लान आपको 6 महीने या 12 महीने के लिए भी मिल सकता है। इसमें इंटरनेट की स्पीड 30 एमबीपीएस रहेगी। वहीं 599 रुपये वाले रिचार्ज प्लान की बात करें तो उसमें 14 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस दिया जाएगा। वो प्लान भी 30 एमबीपीएस की स्पीड के साथ आता है। यानी इंटरनेट की स्पीड एक जैसी है, पर अधिक ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।

ये हैं वो ओटीटी एक्सेस
599 रु वाले प्लान में आपको जिन ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा, उनमें डिज्नी + हॉटस्टार और सोनी लिव शामिल हैं। आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 550 से ज्यादा ऑन डिमांड टीवी चैनल्स का भी एक्सेस दिया जाएगा। ये प्लान भी आप 6 महीने या 12 महीने के लिए मिल जाएगा।
कैसे होगा रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले जियोफाइबर रजिस्ट्रेशन वेबपेज पर जाएं। फिर वहां नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक ओटीपी जनरेट होगा। उसे भी दर्ज करें। ओटीपी वेरिफाई करें। फिर आपको वह एडरेस दर्ज करना होगा, जिस पर आप कनेक्शन लगवाना चाहते हैं। यह डिटेल फिल करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना होगा। जब आपका एडरेस सबमिट हो जाएगा, तो आपने जो मोबाइल नंबर दिया होगा, उस पर जियो की तरफ से एक कंफर्मेशन मैसेज भेजा जाएगा। आपको यह कंफर्म करना होगा कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन लेने के बाद सारे जरूरी डॉक्यूमेंट मैजूद हैं। नियमों के मुताबिक, आपके पास आधार कार्ड या पहचान और पते का भी कोई वैलिड प्रूफ होना जरूरी है। ये सारे प्रूफ तैयार रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications