नई दिल्ली, सितंबर 02। भारत में बहुत ही जल्द 5जी के सेवा शुरू होने वाली है। अक्टूबर तक देश के कुछ प्रमुख शहरों में 5G नेटवर्क की शुरूआत की जाएगी। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म होने के बाद से ही लोग इंटरनेट की इस नई तकनिक का इंतजार कर रहे हैं। रिलायंस जियो ने दीपावली तक 5जी सर्विस लांच करने की बात कही है। भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम आपरेटर एयरटेल भी अक्टूबर में सेवाओं की शुरूआत करेगी।
लोगों के मन में है कई सवाल
5जी के लॉन्चिंग से पहले लोगों के मन में सवालों का ढेर है। जैसे की क्या इसके लिए नया सिम कार्ड खरीदना होगा, रिचार्ज प्लान कितने का होगा चलिए आज हम आपके लगभग सभी सवालों का जवाब देते हैं।
किस फोन में चलेगा 5जी नेटवर्क
लगभग सभी स्मार्टफोन ब्रांड्स ने 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन बाजार में उतारे हैं। नए जेनेरेशन के नेटवर्क सर्विस का लाभ ग्राहकों को 4जी स्मार्टफोन में नहीं मिलेगा।
क्या नया फोन खरीदना पड़ेगा
अगर आपका फोन में 5जी वैन्डविथ की कनेक्टिविटी नहीं है तो आपको नया फोन लेना पड़ेगा, अगर आपका फोन 5जी इनेबल्ड है तो आपक सेटिंग से 5जी नेटवर्क मोड ऑन कर सकते हैं।
Setting> Connection> Mobile Network> Network Mode
क्या खरीदना होगा नया सिमकार्ड
5जी सर्विस का लाभ उठान के लिए आपको नया सिम कार्ड खरीदना होगा की नहीं इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। कंपनियों ने इस विषय में अभी कुछ कहा नहीं है। संभावना है कि कंपनिया धिरे-धिरे अपग्रेड करेंगी।
कितने में मिलेगा प्लान
किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने अभी तक 5जी प्लान्स की कीमत की घोषणा नहीं की है। मगर अनुमान है कि ग्राहकों को 4जी की तुलना में ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
क्या आएगा बदलाव
5G कनेक्टिविटी से बेहतर कॉलिंग और इंटरनेट फैसिलिटी मिलेगी। इंटरनेट की स्पीड 4जी से कहीं ज्यादा होगी। 4जी पर ग्राहकों को 100एमबीपीएस की स्पीड मिलती है तो वहीं 5जी आपको 1जीबीपीएस की स्पीड देगी।
क्या वाई-फाई की नहीं होगी जरूरत
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि 5जी के बाद वाई-फाई की जरूरत नहीं होगी। 5जी के मदद से भी वाईफाई सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
सबको कब तक मिल जाएगी कनेक्टिविटी
शुरू में टेलीकॉम कंपनियां मेट्रो शहर में ही 5जी सर्विस उपलब्ध होगी। धिरे-धिरे इसका विस्तार अन्य इलाकों में किया जाएगा। रिलायंस जियो ने कहा है कि 2023 तक वो सभी लोगों को 5जी का एक्सेस दे सकेंगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
