Bank Holiday on Lok Sabha Elections 2024: अगर आपने बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम अभी तक नहीं पूरा किया है और आप 26 अप्रैल को बैंक जााने की सोच रहे हैं तो जरा ठहर जाएं क्योंकि 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव की दूसरे फेज की वोटिंग होने वाली है, जिसके चलते कई राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।
ऐसे में आपके बैंकिंग से जुड़े काम अटक सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कहां-कहां पर 26 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे।

दूसरे चरण में इतनी सीटों पर होगा चुनाव
26 अप्रैल को दूसरे चरण में देश कि 89 लोकसभा सीट पर चुनाव होना है और इसके कारण देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पब्लिक हॉलिडे का ऐलान किया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी और आप बैंकिंग से जुड़े काम बैंक में नहीं हो पाएंगे लेकिन इंटरनेट बैंकिंग से आप अपने काम कर सकते हैं।
आरबीआई के द्वारा साल की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों का एक कैलेंडर निकाला जाता है और इसी के हिसाब पूरे साल बैंक बंद रहते हैं और जब भी इसमें कोई बदलाव किया जाता है तो केंद्रीय बैंक द्वारा इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाता है।
इन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। इस लिस्ट में यह बताया गया है कि कहां-कहां पर बैंक बंद रहेंगे-
असम के करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, बिहार के किशनगंज, नवगोंग, कलियाबोर, छत्तीसगढ़ के कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका, राजनांदगांव, महासमुंद , कांकेर, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक के उडुपी, चिकमंगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्ग, तुमकुर, मांड्या, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु सेंट्रल, बेंगलुरु दक्षिण, मैसूर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, कोलार।
आपको बता दें कि अगला चुनाव 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून, 2024 को निर्धारित है। प्रत्येक राज्य और शहर में मतदान के दिन के अनुसार, आरबीआई बैंक छुट्टियों की घोषणा कर सकता है।
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने अधिसूचना में दी यह जानकारी
कर्नाटक उच्च न्यायालय की अधिसूचना के अनुसार, "कर्नाटक सरकार ने अधिसूचना संख्या DPAR 09 HHL 2024 दिनांक 30.03.2024 के माध्यम से अधिसूचित किया है कि आम चुनाव - लोकसभा - 2024 शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024 और मंगलवार, 07 मई 2024 को होने वाले हैं और सभी राज्य सरकार के कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों (सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों सहित) के मतदाताओं की सुविधा के लिए संबंधित चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है क्योंकि वोट डालने के लिए सरकार के स्वामित्व वाले संगठन, जो संबंधित चुनावी वाले संगठन, जो संबंधित चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।
आपको बता दें कि 19 अप्रैल को पहले चरण का लोक सभा चुनाव हुआ था और उत्तराखंड सरकार ने पहले ही लोकसभा चुनाव को देखते हुए 19 अप्रैल को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान कर दिया था।
26 अप्रैल के बाद 27 अप्रैल 2024 को चौथे शनिवार के कारण भी बैंकों में अवकाश रहेगा और 28 अप्रैल 2024 को रविवार के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी।
बैंक में अवकाश होने पर आपका बैंक संबंधित काम बधित न हो इसके लिए आप नेट बैंकिंग के अलावा यूपीआई के जरिए भी पैसे एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications