
Jio Media Cable : रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। इसने अकसर अपने ग्राहकों को नये-नये ऑफर और प्रोडक्ट से चौंकाया है। इसी तरह का एक और डिवाइस कंपनी लेकर आ गयी है। पहले इसने आईपीएल को फ्री में दिखाया और अब ये टीवी पर हर चीज फ्री में दिखाने जा रही है। इसी के लिए जियो ने एक नया प्रोडक्ट पेश किया है। ये है जियो मीडिया केबल, जो कि एक बहुत छोटा डिवाइस है। आगे जानिए इस नये और शानदार प्रोडक्ट की डिटेल।
सारे चैनल फ्री मिलेंगे
जियो मीडिया केबल एक बहुत छोटा डिवाइस है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको बस इसे टीवी में लगाना है। इसके बाद बहुत ढेर सारे चैनल फ्री में मिल जाएंगे। दूसरी अहम बात यह है कि आपको इस डिवाइस को चलाने के लिए जियो के सिम की जरूरत नहीं है। यानी अगर आपके पास जियो की सिम नहीं है तो आपको अलग से जियो की सिम खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आप किसी भी सिम से इस डिवाइस को चला सकते हैं।
किस तरह का डिवाइस है जियो मीडिया केबल
जियो मीडिया केबल एक सिंपल मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस की तरह दिखता है। आपने अमेजन फायर स्टिक या गूगल क्रोम कास्ट देखा होगा। ये उन्हीं की तरह है। इन डिवाइसों में से किसी से आप टीवी पर मीडिया स्ट्रीम का आनंद ले सकते हैं। पर जैसा कि आपको मालूम होगा कि इनकी एक लिमिट होती है। यानी आपको इनका सब्सक्रिप्शन लेना होता है।
हर टीवी पर चलेगा ये डिवाइस
जियो में ये टेंशन नहीं है। डिवाइस खरीदकर टीवी से कनेक्ट करें और एंजॉय करें। आपका टीवी कोई सा भी हो सकता है। यानी एलसीडी या पुराने बॉक्स वाले टीवी। रिपर्ट के अनुसार जियो मीडिया केबल के आने की चर्चा 2019 में शुरू हुई थी। मगर ये अब जाकर कहीं दिखा है। ज्ञान थेरपी नाम के सोशल मीडिया हैन्डल ने इसकी जानकारी शेयर की है।
कैसे होगा कनेक्ट
ये डिवाइस रेड और ब्लू बॉक्स में उपलब्ध है। इसके रेड डिवाइस को आप एलसीडी या एलईडी से एचडीएमआई केबल की मदद से कनेक्ट कर पाएंगे। पर ध्यान रहे कि एचडीएमआई केबल बॉक्स के साथ नहीं मिलेगा। इसका ब्लू डिवाइस पुराने तरीके वाली तीन पिन वाली केबल के साथ आएगा।
जानिए कीमत और बाकी फीचर्स
रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 2000 रु करीब हो सकती है। जियोफोन के साथ साथ दूसरा कोई एंड्रॉयड फोन भी होतो भी ये डिवाइस इस्तेमाल किया जा सकता है। पर इसके लिए जियो सिनेमा ऐप जरूरी होगी। इसके लिए केबल के एक हिस्से को अपने मोबाइल से कनेक्ट करें और सेटिंग में यूएसबी टीथरिंग को इनेबल कर दें। आप टीवी देखते हुए फोन का इस्तेमाल भी कर सकेंगे। एक अन्य खबर के अनुसार जियो ने हाल ही में दस शहरों में अपनी ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत का ऐलान किया। इस 5जी लॉन्चिंग की घोषणा के साथ, जियो के 5जी वाले शहरों की कुल संख्या 236 हो गई है। कंपनी ने कहा कि यह 5जी को तेजी से रोल आउट कर रही है और यूजर्स को 5जी की पेशकश करने वाले इन शहरों में से अधिकतर में जियो अकेली सर्विस प्रोवाइडर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications