नई दिल्ली, जुलाई 6। दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जिनकी इकोनॉमी बहुत अधिक खराब है। इकोनॉमी के बहुत अधिक खराब होने के कारण ऐसे देशों की करेंसी लगातार गिरती है। इससे वहां महंगाई बढ़ जाती है। ऐसे देशों की लिस्ट में लीबिया, वेनेजुएला आदि शामिल हैं। एक और अफ्रीकी देश है, जिसकी हालत आज बहुत खराब है और उसकी करेंसी की वैल्यू जीरो हो गयी। ये देश इतना मजबूर है कि अब इसे अपने गोल्ड से विदेशों से सामान खरीदना होगा। आगे जानिए कहां हो रहा है ऐसा।
गोल्ड रिजर्व का सहारा
हम बात कर रहे हैं जिम्बाब्वे की, जहां के केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह इस महीने सोने के सिक्कों को वैल्यू के भंडार के रूप में बेचना शुरू कर देगा ताकि मुद्रास्फीति पर काबू पाया जा सके। मुद्रास्फीति ने स्थानीय मुद्रा को काफी कमजोर कर दिया है। जिम्बाब्वे के केंद्रीय बैंक के गवर्नर जॉन मंगुड्या ने एक बयान में कहा कि सिक्के 25 जुलाई से स्थानीय मुद्रा, अमेरिकी डॉलर और अन्य विदेशी मुद्राओं में सोने की मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कीमत और उत्पादन लागत के आधार पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
कैश में हो सकेंगे कंवर्ट
जिम्बाब्वे के केंद्रीय बैंक ने कहा कि विक्टोरिया फॉल्स के नाम पर "मोसी-ओ-तुन्या" सिक्के को नकदी में बदला जा सकता है। साथ ही स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कारोबार किया जा सकता है। सोने के इन सिक्को में एक ट्रॉय औंस सोना होगा और इसे फिडेलिटी गोल्ड रिफाइनरी, ऑरेक्स और स्थानीय बैंकों द्वारा बेचा जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेशकों द्वारा मुद्रास्फीति और युद्ध से बचाव के लिए सोने के सिक्कों का उपयोग किया जाता है।
कितनी पहुंच गयी पॉलिसी रेट
पिछले हफ्ते जिम्बाब्वे ने अपनी नीतिगत दर को 80 फीसदी से दोगुने से अधिक कर 200 फीसदी कर दिया। इसने देश में आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों के लिए अमेरिकी डॉलर को कानूनी निविदा बनाने की योजना की रूपरेखा तैयार की। मालूम हो कि ये अफ्रीकी देश अपने महाद्वीप के उन देशों में से एक है, जिनकी हालत सालों नहीं बल्कि दशकों से खराब है।
रॉबर्ट मुगाबे रहे देश के नेता
इस दक्षिणी अफ्रीकी देश में बढ़ती मुद्रास्फीति, पहले से ही कई दिक्कतों से जूझ रही आबादी पर दबाव बढ़ा रही है और वर्षों पहले अनुभवी नेता रॉबर्ट मुगाबे के लगभग चार दशक के शासन के तहत आर्थिक अराजकता की यादों को उभार रही है। वार्षिक मुद्रास्फीति, जो जून में लगभग 192% तक पहुंच गई, ने अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रपति इमर्सन मनांगाग्वा के सामने नयी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
लोकल करेंसी की वैल्यू खत्म
जिम्बाब्वे ने 2009 में अपने मुद्रास्फीति से तबाह डॉलर को छोड़ दिया था। फिर इसके बजाय देश ने विदेशी मुद्राओं का उपयोग करने का विकल्प चुना। वहां ज्यादातर कारोबार अमरेरिकी डॉलर में चल रहा था। सरकार ने 2019 में स्थानीय मुद्रा को फिर से पेश किया, लेकिन इसने फिर से तेजी से मूल्य खो दिया है। जिम्बाब्वे की तरह ही अफ्रीका के कई बाकी देशों का हाल है, जहां कई कारणों से इकोनॉमी चरमराई हुई है। इनमें कांगो, सीएआर, चाड, लाईबीरिया और बुरुंडी आदि शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications