Bengaluru's New Navigation App: बेंगलुरु हमेशा नई तकनीक को अपनाते हुए बढ़ता रहा है। बेंगलुरु आधुनिकता के क्षेत्र में जल्द ही एक और मिसाल पेश करने वाला है। इस शहर में एक नया नेविगेशन ऐप लॉन्च होने वाला है, जो लोगों को सुविधा प्रदान करेगा और बेंगलुरु में रोजाना सफर करने वालों को मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

बैंगलोर ट्रैफिक पुलिस विभाग ने मैपिंग समाधान में विशेषज्ञता वाली कंपनी मैपल्स मैपमायइंडिया के साथ एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। मैपल्स मैपमायइंडिया द्वारा विकसित ऐप को जल्द ही बेंगलुरु की जनता के लिए जारी किया जाएगा, इसका लक्ष्य यातायात प्रबंधन को सुव्यवस्थित करना और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।
कंपनी मैपल्स मैपमाय इंडिया मैप्स, IoT और भू-विश्लेषण के माध्यम से आपकी राह को डिजिटल रूप से परिवर्तित करने के साथ-साथ उसे आसान भी बना रहा है। सिर्फ यही नहीं, भारत के सर्वोत्तम ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके उन्नत सीएक्स के साथ भविष्य के लिए तैयार वाहन भी इस कंपनी के द्वारा बनाए जा रहे हैं।
सुरक्षित नेविगेशन, रियल टाइम हाइपरलोकल अपडेट्स, वाहन सुरक्षा की ट्रैकिंग करने के लिए यह कई ऐप्स में फीचर्स डालते रहते हैं।
इस ऐप में हैं ये खास बातें
इस नए ऐप से कई लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसमें रीयल-टाइम नेविगेशन, ट्रैफिक, भीड़ की जानकारी, रोडब्लॉक, कराब रोड, सड़क बंद होने की जानकारी, सर्वोत्तम मार्ग और सड़क की स्थिति भी शामिल है।
इसे गूगल मैप्स के तरह बनाया गया है, जो लोगों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करता है और ट्रैफिक पैटर्न, बाधाओं, गड्ढों और चल रही सड़क की मरम्मत के बारे में जानकारी प्रदान करके ट्रैफिक को प्रबंधित करने में ट्रैफिक पुलिस की सहायता करता है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ऐप के बारे में बताया कि इस नए ऐप से न केवल लोगों को फायदा होगा, बल्कि ट्रैफिक पुलिस को वास्तविक समय पर ट्रैफिक अपडेट प्रदान करके ट्रैफिक को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।
यह गड्ढों और इनकी मरम्मत के तहत सड़कों की पहचान करने में भी मदद करेगा। इससे बेंगलुरु में यातायात प्रबंधन पर संभावित प्रभाव भी पड़ेगा।
ये ऐप भी आपके सफर को बनाते हैं आसान
तय लिमिट से ज्यादा स्पीड होने पर फौरन ऑनलाइन चालान कट जाता है लेकिन इससे बचने के लिए आप कई ऐप्स का यूज कर सकते हैं। जिसकी मदद से आप चालान से बच सकते हैं। वेज ऐप से स्पीड कैमरा के आने से पहले ही नोटिफिकेशन अलर्ट यूजर को मिल जाता है ताकि समय रहते यूजर अपनी स्पीड को कम कर ले।
ऐप बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, ये कैमरे के अलावा ऐप बंद सड़क, खुली सड़क और ट्रैफिक वाली सड़क की जानकारी भी दे सकता है। इसके अलावा इसे अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
इसके अलावा रडारबॉट सड़क पर ऐवरेज स्पीड की जानकारी भी दे सकता है और स्पीड कैमरा को नेविगेट कर लेता है और आपको पहले ही नोटिफिकेशन भेज देता है। इस ऐप को भी एंड्रॉयड और IOS दोनों डिवाइस पर चलाया जा सकता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस ऐप को अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
