Gold Price Today: कुछ दिनों से लगातार तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि कल की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले आज बाजार खुलने के वक्त सोने की कीमतों में तेज उछाल आया है। मार्केट खुलने पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,219 रुपए रही है।
वहीं कल जब मार्केट बंद हुआ था तो इस सोने की कीमत 71,598 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी। गौरतलब है कि सोने की कीमत में आज यह उछाल 14 से लेकर 24 कैरट तक हर तरह की गोल्ड में दर्ज किया गया है। अल्लाह की चांदी में कल के मुकाबले आज गिरावट देखने को मिली है।

आइए जानते हैं कितने कैरेट सोने में आया कितना बदलाव
24 कैरेट सोने का दाम
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,219 रुपए रही है। वहीं कल मार्केट बंद होने पर इसकी प्राइस 71,598 रुपए थी।
99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71,868 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं कल जब बाजार बंद हुआ था तो इसकी कीमत 71,311 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
22 कैरेट सोने की कीमत
आज मार्केट खुलते वक्त 22 कैरेट सोना 66,153 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कल जब मार्केट बंद हुआ तो 22 कैरेट सोने की कीमत 66,584 रुपए थी।
18 कैरेट सोने का रेट
वहीं अगर 18 कैरेट सोने की बात की जाए तो आज मार्केट खुलने पर इसकी कीमत 54,164 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है।
14 कैरेट सोने के कीमत
अगर बात करें 14 कैरेट गोल्ड की तो इसके 10 ग्राम कीे कीमत 42,248 रुपए रही है। वहीं शनिवार को मार्केट बंद होने तक यह 41,885 रुपए प्रति 10 ग्राम की रही थी।
क्या रहा चांदी का भाव
अगर हम सिल्वर के रेट की बात करते हैं, तो आज मार्केट खुलने पर इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज मार्केट खुलने पर चांदी का रेट79,987 रुपए प्रति किलो का था। वहीं कल जब बाजार बंद हुआ था, तो यह 80,007 रुपए प्रति किलो की दर पर कारोबार कर रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत
अगर हम बात करें अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की तो यह 12:48 मिनट तक 2,323.71 डॉलर रही है। इसमें 0.00 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 00.00 परसेंट के आस पास की गिरावट थी। इस समय तक सोने की कीमत सपाट थी और इनमें हल्की-फुल्की गिरावट देखने को मिल रही है।
MCX पर क्या रही गोल्ड की प्राइस
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर भी फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर के 1:50 बजे तक एमसीएक्स पर सोना 70,980 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 49 रूपए की गिरावट देखी गई है। ये करीब 0.07 प्रतिशत की गिरावट थी।
एमसीएक्स पर सिल्वर की प्राइस
वहीं एमसीएक्स पर चांदी 80,699 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह चांदी की कीमत में 21 रूपए यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
