Where Aadhaar is Used:आधार कार्ड में 12 अंकों का विशिष्ट नंबर होता है और यह कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। बच्चे के स्कूल में एडमिशन से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तक, आधार नंबर आवश्यक होता है।
आधार कार्ड हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन चुका है। आधार में एक यूजर की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां दर्ज होती हैं और कई बार लोग आपके आधार का गलत इस्तेमाल भी कर लेते हैं।

अगर आपको भी यह जानना है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तमाल हुआ है या नहीं तो इसके बारे में हम आपको बताएंगे।
ऐसे चेक करें कि आपका आधार कहां-कहां पर इस्तेमाल हुआ है
- UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं। फिर 'मेरा आधार' विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया सेक्शन खुलेगा, 'आधार प्रमाणीकरण इतिहास' पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार नंबर और कैप्चा इमेज भरें। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
- OTP को दर्ज करें और दो विकल्पों के साथ नई विंडो आपके स्क्रीन पर खुलेगी। यह हैं विंडो प्रमाणीकरण प्रकार और डेटा रेंज।
- इसके बाद आपको डेटा रेंज के ऑप्शन में जाना है जिसके बाद आप 6 महीने तक का डेटा देख सकते हैं।
- इस डेटा की मदद से आप पता लगा सकते हैं कि आपका आधार कब और कहां इस्तेमाल किया गया है।
विंडो प्रमाणीकरण प्रकार को सेलेक्ट करने पर ये सभी जानकारी आपको मिलेगी
आधार कार्ड धारक की ओर से किए गए प्रत्येक प्रमाणीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण इतिहास में निम्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें आथेंटिकेशन मॉडेलिटी, आथेंटिकेशन की तारीख और समय, एयूए नाम, एयूए लेनदेन आईडी (कोड के साथ), प्रमाणीकरण प्रतिक्रिया (सफलता / विफलता), UIDAI रिस्पांस कोड।
आपको बता दें कि सरकार कई सारे बदलाव भी आधार कार्ड से जुड़े हुए करती रहती है ताकि आधार कार्ड में दर्ज जानकारी सुरक्षित रहे और कोई अन्य व्यक्ति इसका इस्तेमाल गलत कारणों से न करे।
अगर आपके आधार कार्ड का हुआ है गलत इस्तेमाल
अगर आपको लगता है कि आपके आधार कार्ड का किसी ने गलत इस्तेमाल किया है, तो आप 1947 टोलफ्री नंबर डायल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा आप ईमेल के जरिए भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको [email protected] पर मेल करना होगा। सिर्फ यही नहीं, आप https://resident.uidai.gov.in/file-complaint पर कॉन्टैक्ट एंड सपोर्ट के ऑप्शन पर जाकर Grievance Redressal Mechanism में File Complaint ऑप्शन पर जाकर ऑनलाइन शिकायत भी कर सकते हैं।
ऐसे रखें आधार कार्ड को सुरक्षित
आधार कार्ड को लॉक करके आप स्कैमर्स से इसे सुरक्षित रख सकते हैं। इससे आपके बायोमेट्रिक्स समेत बाकी की डिटेल्स लॉक हो जाती है। इसके लिए आपको सबसे पहले आपको UIDAI वेबसाइट पर जाना होगा।
फिर आपको My Aadhaar टैब पर जाना होगा। इसके बाद Aadhaar Services सेक्शन पर जाना होगा और यहां आपको Aadhaar Lock/Unlock का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद Lock UID ऑप्शन पर जाना होगा।
इसके बाद फिर आधार कार्ड, पूरा नाम और पिन कोड एंटर करना होगा। इसके बाद Send OTP बटन पर जाना होगा। आपके रजिस्टर्ड नंबर पर जो OTP आएगा उसे एंटर कर सबमिट करें। इसके बाद आपका काम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- Gold or Silver Investment: क्या इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में गोल्ड और सिल्वर को अभी शामिल करना होगा सही?
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
