Gold Price Today: पिछले कुछ दिनों से लगातार जबरदस्त तेजी के बाद अब सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि अभी भी यह कीमत काफी ज्यादा हाई हैं। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज 22 अप्रैल 2024 को यानि सोमवार के दिन मार्केट खुलने के बाद सोना का दाम 73,161 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा है। वहीं इसके पहले शनिवार को जब बाजार बंद हुआ था तो सोने की कीमत 73,404 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी। यानी परसों के मुकाबले आज सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।
यह गिरावट 24 से लेकर 14 कैरेट तक हर तरह के सोने में देखने को मिली है। आइए जानते हैं कितने कैरेट सोने में कितनी गिरावट देखने को मिली है।

24 कैरेट सोने के दाम
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,161 रुपए रही है।
99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 72,868 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं शनिवार को जब बाजार बंद हुआ था तो इसकी कीमत 73,110 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
22 कैरेट सोने की कीमत
आज मार्केट खुलते वक्त 22 कैरेट सोना 67,016 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वही कल जब मार्केट बंद हुआ था तो इस सोने की कीमत 67,238 रुपए थी।
18 कैरेट सोने का रेट
वहीं अगर 18 कैरेट सोने की बात की जाए तो आज मार्केट कोई जगह इसकी कीमत 42,799 प्रति 10 ग्राम रही है।
14 कैरेट सोने के कीमत
अगर बात करें 14 कैरेट गोल्ड की तो इसके 10 ग्राम कीे कीमत 42,799 रही है। वहीं शनिवार को मार्केट बंद होने तक यह 42,941 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी।
क्या रहा चांदी का भाव
अगर हम सिल्वर के रेट की बात करते हैं, तो आज मार्केट खुलने पर इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज मार्केट खुलने पर चांदी का रेट 81,939 रुपए प्रति किलो का था। वहीं शनिवार को जब बाजार बंद हुआ था, तो चांदी 82,853 रुपए प्रति किलो की दर पर कारोबार कर रहा था।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत
अगर हम बात करें अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की तो यह 1:47 मिनट तक 2,361.73 डॉलर रही है। इसमें 25 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 1.05 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।
MCX पर क्या रही गोल्ड और सिल्वर की प्राइस
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर भी फिलहाल सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दोपहर के 1:50 बजे तक एमसीएक्स पर सोना 71,880 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसमें 926 रू की गिरावट देखी गई है। ये करीब 1.27 प्रतिशत की गिरावट थी।
एमसीएक्स पर सिल्वर की प्राइस
वहीं एमसीएक्स पर चांदी 81,819 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह चांदी की कीमत में 1688 रुपए यानी 2.02 प्रतिशत की गिरावट है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications