Aaj Sone Aur Chandi Ka Rate: भारत में इस समय लोकसभा चुनाव चल रहे हैं, आज पहले चरण के मतदान का पहला दिन था। ऐसे में सोने की कीमतें सुबह तक थोड़ी नरम बनी हुई थीं। लेकिन मार्केट खुलने के बाद आज गोल्ड की प्राइस में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मार्केट ओपनिंग के टाइम आज गोल्ड में 73,596 रुपए के प्रति 10 ग्राम के स्तर को टच किया जो नया ऑल टाइम हाई लेवल था। वही मार्केट बंद होने के बाद इसकी कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह 73,404 प्रति 10 ग्राम रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान और इजरायल के बीच चल रहा संघर्ष आने वाले समय में और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। दरअसल सोने की कीमत में आया यह बदलाव 24 से लेकर 14 कैरट तक हर कैटेगरी वाले सोने पर पड़ा है।

जानें कितने कैरेट सोने की क्या रही कीमत
24 कैरेट सोने का दाम
अगर हम 99.9 परसेंट की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की बात करते हैं, तो आज मार्केट बंद होने पर इसकी कीमत 73,404 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं आज मार्केट खुलने पर इसकी प्राइस 73,596 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी।
99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट गोल्ड की बात की जाए तो इसकी क्लोजिंग प्राइस 73,110 रुपए प्रति 10 ग्राम और ओपनिंग प्राइस 73,301 रुपए प्रति 10 ग्राम रही।
22 कैरेट सोने की कीमत
आज जब मार्केट खुला तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 67414 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं मार्केट बंद होने के बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखी है और यह 67,238 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
18 कैरेट सोने की कीमत
अगर हम बात करें 18 कैरेट सोने की तो इसकी मार्केट क्लोजिंग प्राइस 55,053 रही है और बाजार खुलने के समय या 55,197 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
14 कैरेट गोल्ड की कीमत
58.5 की शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने की कीमत में आज मार्केट खुलने पर तेजी देखी गई थी। वहीं मार्केट बंद होने के साथ इसमें गिरावट दर्ज की गई है। जब मार्केट बंद हुआ तो 14 कैरेट गोल्ड का प्राइस 42,941 रुपए प्रति 10 ग्राम था। वहीं इसकी ओपनिंग प्राइस 43,054 रुपए रही।
जानिए चांदी का हाल
बीते कुछ दिनों में सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल आया है। हालांकि कल की क्लोजिंग की प्राइस के मुकाबले सिल्वर की कीमत में आज गिरावट देखने को मिली है। आज मार्केट खुलने पर सिल्वर 83,113 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था वही मार्केट बंद होने पर इसकी कीमत में गिरावट दर्ज की गई है और यह 82,853 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंचे गया हैं।
जानें अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड की प्राइस
अगर बात करें इंटरनेशनल लेवल की तो आज सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। शाम के 5:32 तक यह 2376.77 प्रति औंस के दर पर कारोबार कर रहा है। इस दौरान इसमें 2.36 की गिरावट देखने को मिली थी और यह करीब 0.14 परसेंट का नेगेटिव चेंज था।
एमसीएक्स गोल्ड प्राइस
अगर हम एमसीएक्स गोल्ड प्राइस की बात करते हैं तो इसमें भी आज गिरावट देखने को मिली है। शाम के 5:35 तक एमसीएक्स गोल्ड 2263 की गिरावट के साथ 72,420 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह 0.36 प्रतिशत का नेगेटिव चेंज है।
More From GoodReturns

Gold Price Outlook: क्या दिवाली तक ₹1.55 लाख पहुंचेगा सोना? जानिए Expert की बड़ी भविष्यवाणी

Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications