
Cheque Bounce Rules : वैसे तो अब ऑनलाइन भुगतान बहुत अधिक होता है। खास कर युवाओं में डिजिटल पेमेंट का चलन बहुत अधिक बढ़ गया है। अधिकतर लोग सामान और सेवाओं के लिए ऑनलाइन भुगतान करते हैं। महिलाएं भी इसी ऑप्शन को पसंद करती हैं। पर अब भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा चेक का उपयोग करता है। खास कर बिजनेस वर्ग में चेक अहम होता है, क्योंकि बड़ी पेमेंट के लिए यही सहूलियत भरा ऑप्शन माना जाता है। पर अकसर चेक बाउंस की भी खबरें सामने आती रहती हैं। यदि आप भी चेक का इस्तेमाल करते हैं तो चेक बाउंस के नियम भी जरूर जान लें।
जेल और जुर्माना
अगर आप चेक से पेमेंट करते हैं तो चेक बाउंस के नियमों को जरूर जानें। होता यह है कि चेक बाउंस हो जाए तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपके जेल जाने की नौबत आ सकती है। इस मामले में भारी जुर्माना और दो साल की कैद हो सकती है। यदि आप ये अपराध बार-बार करते हैं, तो बैंक आपकी चेकबुक सुविधा बंद कर सकता है या आपका खाता भी बंद कर सकता है।
चेक बाउंस होने का कारण
यदि आपका चेक बाउंस हो जाता है, तो इसके एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। इनमें आपके अकाउंट में बैलेंस कम होना सबसे अहम कारण है। दूसरे बैंक खाते और चेक पर किए सिग्नेचर का न मिलना भी एक कारण हो सकता है। वहीं चेक पर लिखा गया नंबर अगर सही न हो तो भी चेक बाउंस हो जाता है। इसी तरह अगर चेक खराब हो चुका है तो भी बैंक उसे क्लियर करता।
चेक बाउंस हुआ तो क्या होगा
चेक बाउंस हुआ तो बैंक आप पर जुर्माना लगाएगा। जुर्माना चेक बाउंस होने के कारण के अलावा बैंक पर निर्भर करता है। दूसरी अहम बात यह है कि अगर आपके खाते में कम बैलेंस होने के कारण चेक बाउंस हुआ है तो फिर यह आपराधिक श्रेणी में आएगा। आप पर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत मुकदमा चल सकता है। इसी मामले में आपको दो साल तक के लिए जेल जाना पड़ सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
चेक जारी करने से पहले ध्यान दें कि अकाउंट पेयी चेक जारी करें। दूसरे आप जो सिग्नेचर चेक पर कर रहे हैं वो बैंक में रजिस्टर्ड हों। तीसरे खाते में पर्याप्त बैलेंस हो और आखिरी बिंदु कि चेक पर भरी जाने वाली जानकरी सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
चेक बाउंस होने से बचें
चेक बाउंस भारत में काफी सामान्य सी घटना लगती है, क्योंकि इसके बारे में व्यापक कानून होने के बावजूद चेक बाउंस होने पर सख्त सजा नहीं है। मगर आपको कानूनी परेशानी में पड़ने से बचने के लिए अपनी पूरी कोशिश करनी चाहिए कि आपका चेक बाउंस न हो, क्योंकि इसका नतीजा समय और धन की बर्बादी के रूप में सामने आएगा। कानूनी नोटिस से बचने के लिए आपको चेक बाउंस होने के प्रमुख कारणों को ध्यान में रखना चाहिए। हालाँकि, यदि आप चेक बाउंस मामले के कारण कानूनी परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो मदद के लिए कई वेबसाइट हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications