How to find MICR number: आपके बैंक पासबुक, चेक और बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध हर नंबर या किसी भी प्रकार का विवरण बहुत महत्वपूर्ण है। ये विवरण प्रतिदिन होने वाले लेनदेन को पूरा करने में मदद करते हैं। एनईएफटी, आरटीजीएस आदि के माध्यम से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के लिए आईएफएससी कोड का उपयोग किया जाता है तो वहीं चेक से निकासी के लिए एमआईसीआर कोड महत्वपूर्ण है। क्या आपको पता है कि MICR कोड क्या है और इसे कैसे जान सकते हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि एमआईसीआर कोड क्या है, इसका क्या महत्व है और इसे कैसे खोजना है।
क्या है MICR कोड
कोई भी बैंक शाखा जो इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सिस्टम का हिस्सा है। उसे एक 9 अंको की मैग्नेटिक इंक कैरेक्टर रिकॉग्निशन (MICR) कोड मिलता है। यह सभी ब्रांचो के लिए अलग अलग होता है इसकी मदद से आप बैंक साखा की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह कोड अक्सर खाताधारक को दिए गए पासबुक पर छपा होता है। यह बैंक द्वारा जारी किए गए चेक पर भी उपलब्ध होता है। यह चेक के माध्यम से भूगतान के लिए बेहद जरूरी है।
एमआईसीआर कोड का प्रारूप क्या है
नौ अंकों की संख्या के पहले तीन अंकों का उपयोग शहर को निर्देशित करने के लिए किया जाता है। बीच के तीन अंकों का उपयोग बैंक को निर्देशित करने के लिए किया जाता है, और अंतिम तीन अंकों का उपयोग बैंक शाखा को निर्देशित करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए, "700002021" यह कोलकाता में एसबीआई शाखा के लिए एमआईसीआर कोड है। यहां पहले तीन अंक (700) का उपयोग शहर का वर्णन करने के लिए किया जाता है, अगले तीन अंकों (002) का उपयोग बैंक को दर्शानें के लिए किया जाता है, और अंतिम तीन अंक (021) का उपयोग बैंक शाखा को दर्शाने के लिए किया जाता है। चेक की प्रोसेसिंग और निकासी के लिए मशीनें MICR कोड का उपयोग करती हैं।
इस कोड का क्या महत्व है
चेक और अन्य दस्तावेजों के प्रोगरेस और निकासी में तेजी लाने के लिए बैंकिंग सेक्टर एमआईसीआर या चुंबकीय स्याही चरित्र पहचान कोड नामक एक चरित्र पहचान तकनीक का उपयोग करता है।
कोड का प्राथमिक उद्देश्य बैंकिंग प्रणाली में मुख्य रूप से चेक के उपयोग से होने वाले ट्रांसेक्टशन को सत्यपित करना है। यह कोड आरबीआई द्वार प्रत्येक बैंक को दिया जाता है। जिस प्रकार नेफ्ट और आईएमपीएस के माध्मस से फंड ट्रांसफर के लिए आईएफसी कोड जरूरी होता है, वैसे ही चेक से भुगताने के लिए एमआईसीआर है।
कैसे पता कर सकते हैं MICR नंबर
आपके चेक पर चेक नंबर के आगे MICR नंबर प्रिंट होता है। MICR कोड को प्रदर्शित करने के लिए प्रयुक्त टाइपफेस और स्याही का उपयोग किया जाता है। जो केवल एक मैग्नेटिक कैरेक्टर इंक रीडर द्वारा पढ़ा जा सकता है। एमसीआर नंबर आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
