नई दिल्ली। अडानी समूह ने सोमवार को घोषणा की है कि वैश्विक ऊर्जा कंपनी टोटल ने अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में 20 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। अडानी समूह ने अपने बयान में कहा है कि अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) में अडानी प्रवर्तक समूह के शेयरों के अधिग्रहण के जरिए टोटल ने 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी है। कुल मिलाकर यह सौदा 2.5 अरब डॉलर में हुआ है।

फ्रांसीसी कंपनी है टोटल
टोटल एक फ्रांसीसी कंपनी है, जिसने अडानी ग्रीन के साथ पार्टनरशिप की है। वैसे यह दोनों कंपनियों के बीच दूसरी पार्टनरशिप है। वर्ष 2018 में टोटल ने अडानी गैस लिमिटेड में 37.4 फीसदी और धर्मा एलएनजी प्रोजेक्ट में 50 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। एजीईएल में निवेश अडानी समूह और टोटल द्वारा रणनीतिक गठजोड़ की दिशा में एक और कदम है। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के अनुसार हम 2030 तक 450 गीगावाट अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
एजीईएल के बोर्ड में मिलेगी सीट
टोटल ने सोमवार को बताया कि एजीईएल में हिस्सेदारी की उसकी खरीद से बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में इसे 1 सीट मिलेगी। टोटल के सीईओ और चेयरमैन पैट्रिक पौयान ने कहा है कि एजीईएल में हमारी एंट्री भारत में रिन्यूवेबल एनर्जी के कारोबार में हमारी रणनीति का एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बाजार की साइज को देखते हुए भारत ही वह सही जगह है जहां रिन्यूवेबल एनर्जी और प्राकृतिक गैस जैसे दो सेक्टर्स में एनर्जी ट्रांजिशन की रणनीति पर काम किया जा सकता है।
बदल जाएगा नाम
इस डील के बाद अदाणी गैस में टोटल की हिस्सेदारी खरीदने पर नई कंपनी का नाम अदाणी टोटल गैस हो जाएगा। दोनों कंपनियां मिलकर गैस कारोबार में हैं। अदाणी का कारोबार कई देशों में है।
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
