Adani Group Stock Market News: आज फिर से अदानी ग्रुप के शेयरों में भारी तेजी है। कुछ शेयर तो 15 फीसदी से लेकर 18 फीसदी तक की तेजी आज दिखा रहे हैं। हाल ही में हुए 5 राज्यों में से 3 बड़े राज्यों में भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनी है। इस पूरे चुनाव अभियान के दौरान मोदी ने देश में विकास का बड़ा वादा किया और कहा था यह होकर रहेगा, क्यों कि यह मोदी की गारंटी है।
चुनाव के दौरान पीएम मोदी की तरफ दी गई मोदी गारंटी को लेकर इस वक्त शेयर बाजार काफी उत्साहित नजर आ रहा है। वहीं देश में इंफ्रास्ट्रकर से लेकर बिजली तक के कारोबार में अदानी ग्रुप की बड़ी हिस्सेदारी है। ऐसे में इन कंपनियों पर निवेशक अब दौड़ कर पैसा लगा रहे हैं। इन सेक्टर की सभी कंपनियों में इस दौरान भारी निवेश आ रहा है।

इसके अलावा अदानी ग्रुप के लिए अमेरिका से भी बड़ी खबर कल आई थी। अमेरिका ने माना है कि अदानी ग्रुप पर लगे हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के आरोप बेबुनियाद थे। यह बात उस वक्त सामने आई जब अमेरिका सरकार का विभाग श्रीलंका में अदानी ग्रुप के पोर्ट के लिए एक बड़ा कर्ज देने जा रहा था। इस कर्ज को देने के पहले अमेरिकी एजेंसी ने अपने स्तर पर इन आरोंपों की जांच की थी। इसके बाद यह बयान आया था।
वहीं आज अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर पर वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी की तरफ से टारगेट प्राइस को 972 रुपये से बढ़ाकर 1,213 रुपये कर दिया गया है। आज के रेट के हिसाब से इस शेयर में करीब 12 फीसदी तक की कमाई हो सकती है। वहीं इस खबर के चलते आज यह शेयर करीब 7 प्रतिशत उछलकर 1,082 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में, बेंचमार्क सेंसेक्स में 4 प्रतिशत की वृद्धि के मुकाबले अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड का शेयर करीब 23 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है।
अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 1,227.20 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 13.17 प्रतिशत की तेजी है।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 3,018.60 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 2.00 प्रतिशत की तेजी है।
अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 1,567.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 16.26 प्रतिशत की तेजी है।
अदानी पोर्ट्स और एसईजेड का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 1,047.70 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 3.42 प्रतिशत की तेजी है।
अदानी पावर का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 580.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 7.78 प्रतिशत की तेजी है।
अदानी टोटल गैस का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 1,041.40 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 18.63 प्रतिशत की तेजी है।
अदानी विल्मर का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 403.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 6.07 प्रतिशत की तेजी है।
अंबुजा सीमेंट का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 514.45 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 1.06 प्रतिशत की तेजी है।
एनडीटीवी का शेयर आज सुबह करीब 11 बजे भारी तेजी के साथ 291.70 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर में करीब 9.39 प्रतिशत की तेजी है।
नोट: यहां पर अदानी ग्रुप के शेयरों के आज के रेट को लेकर जानकारी दी जा रही है। आज इस ग्रुप के सभी शेयरों में भारी तेजी है। लेकिन यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
More From GoodReturns

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें

निफ्टी वीकली एक्सपायरी: इन 5 गलतियों से बचें, वरना एक्सपायरी के दिन डूब सकता है आपका पैसा

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें



Click it and Unblock the Notifications