Gautam Adani News in Hindi: साल 2023 की शुरुआत गौतम अदानी के लिए जितनी ही खराब रही थी साल 2024 उतना ही बेहतर साबित हो रहा है। हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की फैसले के बाद गौतम अदानी का वर्चस्व फिर से लौट आया है। आपको बताते चलें की सुप्रीम कोर्ट के आदेश बाद गौतम अदानी के शेयर्स ने जबरदस्त रैली दिखाई है और वो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुकें हैं।
गौतम अदानी को पिछले चार से पांच दिनों के अंदर जबरदस्त फायदा हुआ है। कंपनी के स्टॉक्स की जबरदस्त परफॉर्मेंस के बाद आदनी की नेटवर्थ में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है और अब उन्होंने भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी को भी पीछे कर दिया गया है।

गौरतलब है कि अदानी को उनकी स्टॉक रैली ने एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया है। आपको बताते चलें की एक साल के अंदर गौतम आदनी की नेटवर्थ में गजब का उतार चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले एक साल अंदानी की कुल संपत्ती में 34 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की थी। उस समय अदानी दुनिया के टॉप 3 अमीरों की लिस्ट में शुमार थे। लेकिन हिंडनबर्ग की एक रिपरोर्ट के बाद अदानी की नेट वर्थ में गजब की गिरावट देखने को मिली थी।
हिंडन बर्ग की रिपोर्ट के बाद अदानी दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट से भी बाहर हो गए थे। लेकिन बजार नियमाक सेबी की जांच में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का कुछ खास असर नहीं हुआ और अदानी पर लगा शॉर्ट सेलिंग का आरोप साबित नहीं हो पाया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी सीबीआई जांच से मना कर दिया है। यही कारण है कि
अब अदानी के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है।
सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आने के बाद बुधवार को गौतम अदानी को एक ही दिन के अंदर 33000 करोड़ रुपए का फायदा हुआ था। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस समय गौतम अदानी की नेटवर्थ 97.6 बिलियन डालर पहुंच चुकी है, वहीं मुकेश अंबानी 97 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर बरकरार हैं।
कल अडानी के शेयरों में आए उछाल को देखते हुए से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही अंबानी को पीछे छोड़ देंगे। इसके साथ ही गौतम अदानी इस फिस्कल ईयर में सबसे बड़े वेल्थ गेनर बन चुके हो हैं।
इसके पहले सावित्री जिंदल टॉप वेल्थ गेनर्स की लिस्ट में शामिल थीं, लेकिन उन्हें मुकेश अंबानी के द्वारा पछाड़ दिया गया था।
अपको बताते चलें कि एक दिन के अंदर अदानी की नेट वर्थ में 7.7 बिलियन डॉलर का इजाफा देखने को मिला है। वहीं संपत्ति में 13.3 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिससे वह दुनिया के सबसे बड़े वर्थ गेनर बन चुके हैं। वहीं नेटवर्थ में 10 बिलीयन डॉलर की बढ़ोतरीे के साथ अंबानी दूसरे वर्थ गेनर रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि इस समय अदानी के सभी स्टॉक जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं और आगे आने वाले समय में उनकी नेटवर्थ में और भी इजाफा हो सकता है। आपको बता दें कि अदानी पर लगाए गए हिंडनबर्ग के आरोप के बाद कंपनी की मार्केट वैल्यू में 150 बिलीयन डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
