Adani Enterprises invests in data center: भारत में डेटा सेंटर का कारोबार काफी तेजी से बढ़ने वाला कारोबार बन कर उभर रहा है। एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि 2023 से लेकर 2028 तक के दौरान भारत में डेटा सेंटर का कारोबार 12.22 प्रतिशत हर साल की दर से बढ़ेगा। भारत का डेटा सेंटर बाजार का आकार 2023 में 6.12 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है तो 2028 तक 10.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर का हो जाएगा।
वहीं इस तेजी से बढ़ते डेटा सेंटर बाजार में मजबूत पकड़ बनने के लिए अदानी ग्रुप ने बड़ा प्लान बनाया है। अदानी ग्रुप की मुख्य कंपनी अदानी एंटरप्राइजेज इस कारोबार में बड़ा निवेश करने जा रही है। डेटा सेंटर यूनिट अदानी समूह के इनक्यूबेटर अदानी एंटरप्राइजेज के नए व्यवसायों में से एक है।

अरबपति कारोबारी गौतम अडानी की प्रमुख कंपनी, अदानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड, अगले तीन वर्षों में अपने नए डेटा सेंटर व्यवसाय पर लगभग 1.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी अब हिंडनबर्ग रिसर्च विवाद से बाहर आ गई है और तेजी से विकास पर फोकस कर रही है।
डेटा सेंटर व्यवसाय पर वार्षिक पूंजीगत व्यय, जिसे AdaniConnex प्राइवेट लिमिटेड कहा जाता है। -
ग्लोबल डेटा सेंटर प्रदाता एजकॉन्क्स इंक के साथ एक संयुक्त उद्यम AdaniConnex प्राइवेट लिमिटेड इस साल और अगले दो वर्षों में लगभग हर साल 500 मिलियन डॉलर का निवेश करने का प्लान है। इस बात की जानकारी अडानी एंटरप्राइजेज के मुख्य वित्तीय अधिकारी जुगेशिंदर सिंह ने दी है।
अडानी एंटरप्राइजेज नौ डेटा सेंटर बनाने की योजना पर काम कर रही है। 2030 तक 1 गीगावाट की कुल क्षमता का लक्ष्य पाने की दिशा में यह काम किया जा रहा है। यह लोगों के देश में बढ़ती डिजिटल सेवाओं की मांग के लिए बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। अभी देश में यह काम Amazon.com Inc जैसी सबसे बड़ी वैश्विक कंपनियां कर रही हैं।
2 नवंबर के एक इनवेस्टर प्रजेंटेशन के अनुसार, AdaniConnex, जिसका अब तक चेन्नई में केवल एक परिचालन डेटा सेंटर है, उसने नोएडा और हैदराबाद सुविधाओं में लगभग दो-तिहाई निर्माण पूरा कर लिया है। वहीं चेन्नई में चरण 2 विकास काम चल रहा है, जबकि हैदराबाद और नवी मुंबई के लिए भूमि अधिग्रहण जारी है।
भारत सरकार और विभिन्न राज्य सरकारें टैक्स सब्सिडी के माध्यम से भारत में डेटा केंद्रों के बुनियादी ढांचे के विकास का समर्थन करने के लिए अपनी डेटा सेंटर नीतियों को संशोधित कर रही हैं। डेटा सेंटर्स के लिए एक राष्ट्रीय नीति ढांचे के तहत, आईटी मंत्रालय प्रोत्साहन के रूप में 1500 करोड़ रुपये (1.83 मिलियन अमेरिकी डॉलर) तक मदद करने का प्लान बनाया है।
वहीं NASSCOM के अनुसार, भारतीय डेटा सेंटर बाजार में 2019 से लेकर 2025 के दौरान 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश देखा जाएगा। भारत का डेटा सेंटर बाजार निवेश 2025 में 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। निजी इक्विटी प्लेयर, रियल एस्टेट डेवलपर्स से निवेश में वृद्धि की उम्मीद है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
