Gautam Adani ने एक इवेंट के दौरान बताईं ये जरूरी बातें, इनसे आप भी बन सकते हैं सफल

Gautam Adani Success Mantra: भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में गौतम अडानी का नाम हमेशा टॉप 3 में बना रहता है। एक समय तो ऐसा था जब गौतम अदानी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी बन चुके थे। लेकिन इसके बाद जब हिडेनबर्ग की रिपोर्ट आई तो उन्हें जबरदस्त तगड़ा झटका लगा और वह दुनिया के टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट से भी बाहर हो चुके थे। हालांकि इसके बाद अदानी ने फिर बेहतर कम बैक किया और टॉप 20 मोस्ट रिचेस्ट पर्सन की लिस्ट में वापस शामिल हो गए। इतने उतार-चढ़ाव देखने वाले गौतम अडानी ने बुधवार को मुंबई के एक प्राइवेट इवेंट में अपना संबोधन दिया।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने अपने जीवन से जुड़ी कई बातें बताई साथ ही कुछ ऐसे फार्मूले भी दिए जिनसे आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। गौतम अडानी ने बताया कि उन्होंने मुंबई के डायमंड बिजनेस में 4 साल तक काम किया था जहां से उनकी आकांक्षाएं बड़ी और उन्होंने बड़े सपने देखना सीखा साथ ही उन्हें बड़ी चीज सोने की आदत पड़ी।

Gautam Adani

गौतम अडानी ने बताया कि जब वह 19 साल के थे सब उनके बड़े भाई ने अहमदाबाद के पास एक पीवीसी फिल्म फैक्ट्री चलाने में मदद करने के लिए उन्हें बुलाया। इस काम के दौरान उन्हें भारी इंपोर्ट इमिटेशन और कच्चे माल की कमी के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अपनी संबोधन के दौरान अदानी ने बताया कि 1990 के दशक के बाद के तीन दशकों में भारत दुनिया की पांचवें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की नींव रख रहा था। आने वाले समय 2050 में भारत की अर्थव्यवस्था में कई गुना और तेजी आने वाली है।

गौतम अदानी ने अपने संबोधन के दौरान लोगों से बात करते हुए कहा कि मैंने काफी कम उम्र से ही एंटरप्रेन्योर की यात्रा शुरू कर दी थी। इसमें रिस्क लेने के साथ कभी-कभी आपको नुकसान भी झेलना पड़ता है। अदानी ने बताया कि उन्होंने जितनी बार नुकसान झेला और जितनी दफा गिरे उतनी बार फिर से खड़ा होकर रास्ता खोजने में भी वह कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि मैं पहले भी गिर कर उठा था और आज भी गिर कर उठ सकता हूं। मुझे गिरने से डर कभी नहीं लगता है।

अदानी ने बताया की आप की असफलता जितनी बड़ी होगी आपका गोल भी उतना ही बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि आपकी सफलता आपकी उपलब्धियों से नहीं बल्कि आपकी उपलब्धियों के साथ आने वाली कठिनाई से उबरने की आपकी क्षमता में होता है।

अदानी ने कहा कि दुनिया काफी ज्यादा जटिल है और इसे सरलता के सिद्धांत पर बेचा जाना काफी ज्यादा आसान है। सादगी भले आपका लक्ष्य हो लेकिन जटिलता को मैनेज करने की क्षमता ही आपको दूसरों से अलग करती है।

अदानी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत जैसे तेजी से बढ़ते हुए देश के डेवलपिंग मॉडल को एक नए और फ्लेक्सिबल नजरिया की जरूरत है।

अदानी ने बताया कि लचीला बनने के लिए अक्सर आपको आलोचना झेलने की क्षमता की जरूरत पड़ती है। आप जितना ऊपर उठाएंगे उतना ही आपको आलोचना से निपटने के लिए खुद को तैयार करने की जरूरत भी होगी। इसे आपको तरक्की में बाधा बनने से रोकना चाहिए, इसके लिए आपको गलत समझे जाने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

अदानी ने बताया कि आपको हमेशा विनम्र रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि विनम्रता एक ऐसा गुण है जिसके बल पर आप सब कुछ पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विनम्रता का मतलब अपने बारे में काम सोचा नहीं होता, लेकिन यह अपने बारे में थोड़ा काम सोचना जरूर हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक बेहतर और असली लीडर स्लिप अपनी उपलब्धियां को स्वीकार करने में ही है, लेकिन आपको इसके लिए दूसरों पर हावी हुए बिना ही कोशिश करनी पड़ेगी।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+