SBI ATM PIN: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा अपने ग्राहकों को कई तरीकों से डेबिट कार्ड पिन जनरेट करने की सुविधा दी जाती है। ऐसे में अगर आपने नया डेबिट कार्ड मंगाया है और आपको उसका पिन सेट करने का तरीका नहीं मालूम है तो यह आर्टिकल खास तौर पर आपके लिए ही बना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डेबिट कार्ड का पिन आप बैंक के एटीएम में जाकर भी एक्टिवेट कर सकते हैं और इसका पिन भी जनरेट कर सकते हैं। इसके अलावा कई बैंक एसएमएस और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए भी आपकाे डेबिट कार्ड एक्टिवेशन की सुविधा देते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि स्टेट बैंक आफ इंडिया भारत का सबसे बड़ा पीएसयू बैंक है। इसके द्वारा अपने ग्राहकों को हमेशा बेहतर सुविधा देने की कोशिश रहती है। हालांकि बैंक ऑनलाइन एप्लीकेशन की मदद से सारे काम काफी ज्यादा आसान और तेज हो गए हैं। ऑनलाइन बैंकिंग के आ जाने से आप अपने 90 प्रतिशत काम घर से ही कर सकते हैं।

इसलिए अगर आपके पास इंटरनेट या ऑनलाइन बैंकिंग एप्लीकेशन है तो आप बिना बैंक जाए या एटीएम गए हुए घर बैठे अपना डेबिट कार्ड एक्टिवेट कर सकते हैं।
एक एसएमएस भेजकर जनरेट हो जाएगा पिन
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप अपने कार्ड के जरिए एक एसएमएस भेजकर ग्रीन पिन भी जनरेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से PIN लेकर 57676 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा।
यह वन टाइम पासवर्ड दो दिनों के लिए वैलिड माना जाता है। इसके बाद आपको एसबीआई के किसी भी एटीएम में जाकर बताए गए स्टेप फॉलो करने होंगे और आपका डेबिट कार्ड एक्टिवेट हो जाएगा।
ऑनलाइन कैसे जनरेट होगा एटीएम पिन
इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फोन से एसबीआई के एप्लीकेशन या फिर नेट बैंकिंग में लॉगिन करना होगा।
इसके बाद आपको मेनू का ऑप्शन मिलेगा और उसमें आपको ई-सर्विसेज और फिर एटीएम कार्ड सर्विसेज के विकल्प को चुनना होगा।
इसके बाद आपको एटीएम पिन जेनरेशन का विकल्प सेलेक्ट करना होगा। यह ऑप्शन चूज करने के बाद आपको ओटीपी या फिर यूजर प्रोफाइल पासवर्ड का विकल्प चुनना होगा।
इसके बाद आपने अगर प्रोफाइल पासवर्ड का इस्तेमाल करने का फैसला किया है तो एसोसिएशन को सेलेक्ट करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको एसबीआई क्रेडिट कार्ड सेलेक्ट करना होगा और कन्फर्म पर क्लिक करना होगा।
एटीएम पिन जेनरेशन के बाद नया पेज खुलेगा और नया पिन बनाने के लिए आपको कोई भी दो डिजिटल डालने होंगे। डिजिटल डालने के बाद आप कोसबमिट के ऑप्शन पर फिर से क्लिक कर देना है।
आपके मोबाइल पर दो डिजिट का एक मैसेज भेजा जाएगा।
उसके बाद आप अपने चुने हुए और बैंक के द्वारा भेजे गए चारों डिजिटल को दर्ज करके सबमिट कर दें और आपका पी चेंज होने का ऑप्शन ओपन हो जाएगा।
इसके बाद आप बड़ी आसानी से अपने डेबिट कार्ड का पिन सेट कर सकते हैं।
एक बार पिन सेट हो जाए तो फिर उसके बाद आपको ई-सर्विस विकल्प पर जाना है। यहां पर आपको एटीएम कार्ड सर्विस का ऑप्शन मिलेगा और इसे आपको सेलेक्ट कर लेना है। इसके बाद आपको नया एटीएम कार्ड एक्टिवेशन का ऑप्शन दिखेगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप नया डेबिट कार्ड आसानी से एक्टिवेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: VI FPO के बाद शेयरों के दाम में आया तगड़ा उछाल, निवशकों से मिला है जबरदस्त रिस्पॉन्स
More From GoodReturns

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications