Charges On Debit Card: आज लगभग सभी लोग जिनके पास बैंक अकाउंट है उनके पास एटीएम कार्ड भी होता है। लेकिन एटीएम कार्ड पर लगने वाले चार्ज के बारे में बहुत से लोगों को पता भी नहीं होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सिर्फ क्रेडिट कार्ड ही नहीं बल्कि आपके डेबिट कार्ड पर भी कई तरह के चार्ज लगाए जाते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको इन्हीं तरह के चार्ज के बारे में बताने जा रहे हैं जो बैंक की तरफ से आपके डेबिट कार्ड पर लगाए जाते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की डेबिट कार्ड का इस्तेमाल उसकी फीस, कार्ड चार्जेस और बैंकों के बीच में अलग-अलग हो सकता है। कुछ कंडीशन में आपको डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर मेंटेनेंस के तौर पर चार्ज देना पड़ता है, वहीं कुछ कंडीशन में अगर आप उनका टाइप चेंज करते हैं तो भी आपको चार्ज देना पड़ता है। आपको हर तरह की चार्ज के बारे में बताते हैें।

एनुअल मेंटेनेंस चार्ज
कई डेबिट कार्ड पर आपको सालाना मेंटेनेंस चार्ज देना पड़ता है। मेंटेनेंस चार्ज डेबिट कार्ड के हिसाब से भी बदलता रहता है। आमतौर पर बैंकों के द्वारा एक साल में मेंटेनेंस के लिए 100 से लेकर 500 रुपए तक की फीस चार्ज की जाती है। डेबिट कार्ड पर लगने वाले यह शुल्क बैंक के द्वारा लगाए जाते हैं।
डुप्लीकेट पिन या पिन जेनरेशन फीस
अगर आप अपने डेबिट कार्ड का पिन भूल चुके हैं, तो आप अपने घर पर इस पी को मंगवा सकते हैं। हालांकि बैंक के द्वारा डुप्लीकेट पन के लिए 50 से लेकर 100 रुपए तक का शुल्क लगाया जाता है। इसके अलावा अगर आप अपने पिन कोड को फिर से बनवाना चाहते हैं, तो उसके लिए भी इतना ही सोल देना पड़ता है।
कार्ड रिप्लेसमेंट चार्ज
जब आप आप अपने डेबिट कार्ड को रिप्लेस करते हैं, तो कई बार थोड़े बहुत फिजिकल डैमेज के लिए चार्ज नहीं वसूला जाता है। लेकिन अगर आपका कार्ड खो गया है, तो आपसे करीब 200 रुपए का चार्ज कार्ड रिप्लेसमेंट के तौर पर लिया जाता है।
कैश निकलने का चार्ज
वैसे तो आप डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करके कितनी भी बार कैश निकाल सकते हैं। अगर आप उस बैंक की एटीएम से पैसे निकाल रहे हैं तो, जिसका कार्ड है तो आम तौर पर कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है। लेकिन दूसरे बैंक से मुफ्त में पैसे निकालने की एक लिमिट होती है। हालांकि अगर आप अपना डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके किसी दूसरे बैंक के एटीएम से एक लिमिट तक पैसा निकाल लेते हैं, तो उसके बाद आपको हर ट्रांजैक्शन पर 10 से लेकर 40 रुपए तक का चार्ज देना पड़ता है।
अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजैक्शन चार्ज
अगर आप कहीं विदेश में जाते हैं और पैसे निकालने के लिए, बस कनेक्शन मार्कअप के लिए और बैलेंस चेक करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो चार्ज लगाया जाता है। अगर आप इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन करने वाले हैं तो पहले आपको बैंक से इस पर लगने वाले चार्ज के बारे में जान देना चाहिए। क्योंकि आमतौर पर अलग-अलग बैंक के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजैक्शन पर अलग-अलग अमाउंट चार्ज किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
