नई दिल्ली, मई 31। हर माह कई नियम ऐसे बदलते हैं, जिनका आप पर सीधा असर पड़ता है। ऐसा ही कल यानी 1 जून 2021 को भी होगा। इनमें से कई नियम ऐसे भी होते हैं, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कल से क्या-क्या बदल रहा है या क्याक्या नया हो रहा है।
आयकर विभाग की वेबसाइट 6 दिन नहीं खुलेगी
आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल में कुछ जरूरी बदलाव किए जानें हैं। ऐसे में यह बेवसाइट 1 से 6 जून 2021 तक काम नहीं करेगी। अगर किसी को अपना आईटीआर फाइल करना होगा, तो यह काम अब 6 जून के बाद ही हो सकेगा। 7 जून को सरकार की तरफ से www.incometaxgov.in वेबसाइट को लांच किया जाएगा।
बैंक ऑफ बड़ौदा लागू कर रहा पॉजिटिव पे सिस्टम
बैंक ऑफ बड़ौदा चेक से भुगतान के तरीके को बदल रहा है। ऐसे में इस बैंक के ग्राहक ध्यान रखें कि 1 जून से चेक से पेमेंट के बाद उनको अपने बैंक खाते से भी इस चेक के भुगतान के बारे में अपडेट करना होगा। बैंक ऑफ बड़ौदा पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन शुरू कर रहा है। इसके बाद चेक जारी करने वाले को उस चेक से जुड़ी कुछ जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पेमेंट करने वाले बैंक को देनी होगी। यह जानकारी एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या एटीएम के जरिए दी जा सकती है। ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की डिटेल्स को तभी रिकन्फर्म करना होगा, जब यह चेक 2 लाख रुपये या इससे ज्यादा का हो।
सिलेंडर की कीमत बदल सकती है
हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा की जाती है। इसके बाद इनकी घोषणा होती है। ऐसे में सिलेंडर के दाम में राहत मिल सकती है, या बढ़त दर्ज हो सकती है।
1 जून से लागू होंगे पीएफ के नए नियम
आप नौकरीपेशा हैं तो ईपीएफओ ने प्रोविडेंट फंड खाताधारकों के लिए नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के अनुसार, अब नियोक्ता को हर कर्मचारी के अकाउंट को 1 जून से आधार कार्ड से लिंक करवाना आवश्यक है।
एयर फेयर हो जाएगा महंगा
1 जून से हवाई सफर महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने हवाई किराये की न्यूनतम सीमा को 16 फीसद तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। हवाई किराये की निचली सीमा में 13 से 16 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी 1 जून से लागू होगी।
बदल रहा है आईएफएससी कोड
केनारा बैंक ने अपने ग्राहकों को कहा है कि 1 जून 2021 से सिंडीकेट बैंक का आईएफएससी कोड बदलने जा रहा है। सिंडीकेट बैंक के सभी कस्टमर को अपने ब्रांच से अपडेटेडे आईएफसी कोड के विषय में जानकारी लेने के लिए कहा गया है। केनारा बैंक की तरफ से कहा गया है, 'सिंडीकेट बैंक के विलय के बाद सभी ब्रांच के आईएफसी कोड में बदलाव किया गया है।'
गोल्ड हॉलमार्किंग नियम
सरकार ने सोने के आभूषणों और कलाकृतियों की अनिवार्य हॉलमार्किंग की समय सीमा को बढ़ाकर 15 जून कर दिया है। पहले यह समय सीमा 1 जून तक ही थी। कंज्यूमर अफेयर मिनिस्टर पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा



Click it and Unblock the Notifications