Short Term Fixed Deposit Scheme Return: फिक्स डिपॉजिट स्कीम में पैसे जमा करने से अक्सर लोग इसलिए कतराते हैं, क्योंकि इसमें आपको लंबे समय तक अपना पैसा जमा करना होता है और आप उसे निकाल भी नहीं सकते हैं। हालांकि आज हम आपको छोटी अवधि की फिक्स डिपॉजिट स्कीम के बारे में बतानेजा रहे हैं। इन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के तहत आपको अपना पैसा बैंक के पास ज्यादा दिनों तक जमा करने की जरूरत नहीं मिलती है। इन पर आपके करीब 8.5 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न भी मिलता है।
अगर आप ऐसी शॉर्ट टर्म एफडी स्कीम में पैसा इन्वेस्ट करते हैं तो आप कम समय में अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। भारत में ऐसे कई बैंक है जो इन शॉर्ट टर्म स्कीम पर अच्छा खासा रिटर्न इंटरेस्ट दे रहे हैं। इन पर आपको 3 से लेकर 8.5 प्रतिशत तक रिटर्न मिल सकता है। आइए कुछ ऐसी ही एफडी स्कीम के बारे में जानते हैं।

देश के ज्यादातर बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम ऑफर करते हैं। इनमें 7 दिन से लेकर 12 महीने यानी 1 साल तक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम को शॉर्ट टर्म एफडी की कैटेगरी में रखा जाता है। वहीं जिस एफडी का टेन्योर एक साल से लेकर 10 साल के बीच होता है, उन्हें लॉन्ग टर्म फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम माना जाता है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
यह एक एनबीएफसी बैंक है जो अपने सामान्य इन्वेस्टर्स को फिक्स डिपॉजिट स्कीम में इन्वेस्ट करने पर 8.5 प्रतिशत तक का ब्याज देता है। बैंक द्वारा दिया जा रहा है यह ब्याज उन फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम के लिए है, जिनका टेन्योर 7 दिन से लेकर 1 साल तक का है।
यस बैंक
इस बैंक के द्वारा भी अपने इन्वेस्टर्स को छोटी अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर 3.25 प्रतिशत से लेकर 7.25 प्रतिशत तक के दर पर ब्याज दिया जाता है।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
अगर इस बैंक के द्वारा आप छोटी टेन्योर वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में पैसे डालते हैं तो आपको 4.5 से लेकर 7.5 परसेंट तक का ब्याज मिलता है।
केनरा बैंक
अगर आप इस बैंक के द्वारा 7 दिन से लेकर 1 साल तक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो आपको चार से लेकर 6.85 प्रतिशत तक का ब्याज भी मिलता है। इनमें आप अपने डिपॉजिट टेन्योर के हिसाब से बैंक की वेबसाइट पर मिलने वाले इंटरेस्ट को देख सकते हैं।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
इस बैंक के द्वारा 7 दिन से लेकर 1 साल तक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर 3 से लेकर 5.5 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। इसमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक
वही बात करें पंजाब नेशनल बैंक की तो यह छोटी अवधि वाली फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर 7 परसेंट तक का अधिकतम ब्याज दे रहा है। वही इस बैंक के द्वारा दिए जाने वाला न्यूनतम ब्याज 3 प्रतिशत का है।
एचडीएफसी बैंक
इस बैंक के द्वारा 7 दिन की जरूरत 1 साल तक की फिक्स डिपॉजिट स्कीम पर आपको 6 प्रतिशत तक की दर से मैक्सिमम ब्याज मिल रहा है। इन पर मिलने वाला न्यूनतम ब्याज 3 परसेंट है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications