Indigo in-flight entertainment service: IndiGo के पैसेंजर्स जल्द ही फ्लाइट के अंदर एंटरटेनमेंट का मजा उठा पाएंगे। फ्लाइट में आप अपनी पसंदीदा फिल्मों और वेब शो का मजा ले पाएंगे।
आपको बता दें कि इसके लिए 1 मई से दिल्ली-गोवा रूट पर तीन महीने के लिए ट्रायल बेसिस पर इन फ्लाइट एंटरटेनमेंट कंटेंट को पेश करने वाली है, जिसका इस्तेमाल आप IndiGo के ऑफिशियल ऐप पर कर सकते हैं।

ट्रायल बेसिस पर भरी जाएगी उड़ान
प्रेस रिलीज के अनुसार, इंडिगो ने यह जानकारी दी है कि वह ट्रायल बेसिस पर उड़ान के दौरान इस सर्विस को पेश करने वाली है। कंपनी के अनुसार, उड़ान में अपने ग्राहकों के लिए इंडिगो ऐप का उपयोग करके उपलब्ध, परीक्षण 1 मई 2024 से तीन महीने की अवधि के लिए दिल्ली-गोवा सेक्टर के बीच यात्रा करने वाले ग्राहकों के लिए आयोजित किया जाएगा।
इन-फ्लाइट एंटरटेनमेंट की मिलेगी सुविधा
IndiGo ने इस बात के बारे में भी सूचना दी है कि वह अपने कस्टमर्स के इन-फ्लाइट एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए एयरलाइन के अंदर पापुलर फिल्मों, टीवी शो, गेम्स आदि का मजा देने वाले हैं।
इसमें पैसेंजर्स 30,000 फीट की ऊंचाई पर हर तरह के संगीत का भी आनंद ले सकते हैं और साथ ही पैसेंजर्स के एंटरटेनमेंट के लिए 200 घंटे से अधिक का कंटेंट स्ट्रीम किया जा सकता है, जिसमें आप अपनी पसंदीदा बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म, शो आदि मिलने वाले हैं। पैसेंजर्स को इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए अपना खुद का हेडफोन ले जाना होगा।
अभी इस सर्विस को 3 महीने के लिए शुरू किया जा रहा है और जब एक बार इस सर्विस का सफल परीक्षण हो जाएगा तो इसे पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा।
इंडिगो के पास 350 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह लगभग 2,000 डेली फ्लाइट्स उड़ाती है।
IndiGo द्वारा दी जाती है ये सभी सुविधाएं
इंडिगो एयरलाइन अपने पैसेंजर्स को अलग-अलग तरह की सुविधाएं भी देती है। कंपनी अपने पैसेंजर्स के लिए 'सुपर 6ई' नाम से एक स्पेशल फेयर सीरीज को भी शुरू किया था।
इसके अतंगर्त वह जीरो सुविधा फीस , एक्सट्रा 10 किलोग्राम सामान, आपकी पसंद का एक फ्री स्नैक्स कॉम्बो, XL सीटों के साथ फ्री सीट, फ्री एक्सप्रेस चेक-इन, फ्री प्रायोरिटी और लेट बोर्डिंग, प्रस्थान से 3 दिन पहले तक कोई परिवर्तन शुल्क नहीं लेते।
वहीं, प्रस्थान से 2 घंटे पहले रद्द की गई बुकिंग के लिए प्रति यात्री 500 रुपये कैंसिलेशन फीस लगती है।
एयरलाइन के अनुसार, 'सुपर 6ई' किराया उन यात्रियों के लिए डिजाइन किया गया है, जो सभी सेवाओं को एक किराये में जोड़ना चाहते हैं। 'सुपर 6ई' का किराया अलग-अलग उड़ानों के लिए अलग-अलग होता है।
सिर्फ यही नहीं, सुपर 6ई' के तहत पैसेंजर्स को किसी अन्य यात्री की तुलना में पहले चेक-इन और किसी भी समय बोर्डिंग की सुविधा मिलती है और साथ ही उन्हें गायब होने वाले सामान के लिए 'संरक्षण', कोई बदलाव शुल्क नहीं और घटे हुए रद्दीकरण शुल्क की सुविधा भी मिलती है।
आपको बता दें कि यह पहली बार होगा कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन यात्रियों के लिए उड़ान के दौरान मनोरंजन सामग्री की सुविधा देगी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
