ICICI and Yes Bank Account Charges: देश के करोड़ों ग्राहकों के लिए यह खबर काफी जरूरी है। देश के दो बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक जिनमें आईसीआईसीआई और यस बैंक शामिल हैं। दरअसल 1 मई से इन बैंकों के द्वारा एक नया रूल लगाया जा रहा है जिसके तहत आपको ज्यादा पैसे खर्च करेंगे। मिल रही खबर के मुताबिक 1 में से बैंकों में कई बड़े बदलाव किए जाने हैं। अगले महीने से बैंकों के द्वारा सेविंग अकाउंट के चार्ज में चेंज किया जा रहा है।
इनमें आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक भी शामिल हैं। अगर आपका भी खाता इन प्राइवेट सेक्टर बैंक में है तो आप जान ले कि अगले महीने से आपको सेविंग अकाउंट पर ज्यादा चार्ज देना होगा। वहीं वित्त वर्ष के बदलाव के साथ 1 अप्रैल को एक्सिस बैंक के द्वारा अपने सेविंग अकाउंट चार्जेस में पहले ही बदलाव कर दिया गया है।

आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि 1 में 2024 के बाद से आईसीआईसीआई बैंक और यस बैंक अपने सेविंग अकाउंट पर लगने वाला सर्विस चार्ज बदलने जा रहे हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसे चुनिंदा खाते भी हैं जिन्हें इन दोनों बैंकों ने बंद करने का फैसला लिया है। तो अगर आपका अकाउंट भी इनमें से किसी बैंक में है तो आपके लिए या खबर काफी काम की है।
आईसीआईसीआई बैंक करेगा ये बदलाव
इस बैंक के द्वारा सिर्फ सेविंग अकाउंट चार्जेस ही नहीं बल्कि कई और सुविधाओं पर चार्ज को भी रिवाइज किया गया है। इसके तहत बैंक में चेक बुक, आइएमपीएस, स्टॉप पेमेंट चार्ज सहित अन्य सुविधाओं पर लगने वाले कई तरह के चार्ज को संशोधित किया है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इन कीमतों में किया गया बदलाव 1 में 2024 से लागू किया जाएगा।
बैंक ने डेबिट कार्ड पर लगने वाले सालाना चार्ज को भी बढ़ा दिया है। शहर में रहने वाले लोगों को एक तारीख के बाद डेबिट कार्ड पर 200 रुपए का एनुअल चार्ज देना होगा। वहीं गांव में रहने वाले लोगों पर मात्र 99 रुपए की फीस लगेगी।
अगर आपने 25 से ज्यादा चेक का इस्तेमाल कर लिया है तो आपको हर चेक पर 4 रुपए का चार्ज देना पड़ेगा।
इसके अलावा DD या PO कैंसिल होने या डुप्लीकेट रिवैलिडेट होने पर 100 रुपये देने होंगे।
इसके साथ IMPS ट्रांजेक्शन की बात करें तो इसपर अगर आप 1000 रुपए की राशि ट्रांसफर कर रहे हैं, तो आपको 2.5 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज किया जएगा।
वहीं ईसीएस एंड एनएसीएच डेबिट कार्ड रिटर्न पर ग्राहकों को वित्तीय कारणों पर 500 रुपए का चार्ज देना होगा।
Yes Bank भी कर रहा है ये बदलाव
वहीं अगर बात की जाए यस बैंक की तो इसने भी 1 में से अपनी कई सर्विसेज में बदलाव की घोषणा की है। बैंक अपने मिनिमम एवरेज बैलेंस को रिवाइज करने का प्लान भी बना रहा है।
अगर आपने प्रो मैक्स सेविंग अकाउंट लिया है तो उसका मिनिमम एवरेज बैलेंस 50000 रुपए रहना चाहिए और इस पर मैक्सिमम 1000 रुपए का चार्ज भी लगाया जा रहा है। वहीं यस बैंक के द्वारा अपने दूसरे सेविंग अकाउंट पर भी कई तरह का चार्ज लगाया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
