Jute Farming Business Idea: जूट की खेती से घर बैठे कमाएं मोटा पैसा, मार्केट में भी है इसकी जबरदस्त डिमांड

Jute Farming Business Idea: देश के किसान अब सिर्फ पारंपरिक खेती और किसी पर निर्भर नहीं है। इसके बदले किसान अब ऐसी खेती करने लगे हैं जिससे उन्हें जबरदस्त मुनाफा भी मिलता है। अगर आप कम लागत में बेहतर कमाई करना चाहते हैं तो जूट की खेती आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। सरकार भी जूट की खेती का रकबा बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

वहीं सरकार के द्वारा इसकी मिनिमम सपोर्ट प्राइस को भी बढ़ा दिया गया है। इस तरह से जूट की खेती करने वाले किसानों की कमाई में भी काफी बढ़ोतरी होगी। आप चाहें तो यह बिजनेस शुरू करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। आइए इस बिजनेस को शुरू करने के तरीके के बारे में जानते हैं।

Money

जूट पिछले सालों में एक बेहतरीन और काफी ज्यादा मजबूत नेचुरल फाइबर बनकर सामने आया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे गेहूं की फसल की बुवाई के बाद भी बोया जा सकता है। इससे आप जूट की खेती करने के साथ-साथ अपनी पारंपरिक खेती को भी चालू रख सकते हैं। मार्च महीने से लेकर अप्रैल तक इसकी बुवाई खेतों में की जाती है।

ऐसे में अगर अभी आप चाहे तो जूट की खेती शुरू करके जबरदस्त पैसे कमा सकते हैं। पूर्वी भारत में जुट की खेती जाती है। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, असम, बिहार, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के किसान इसकी खेती में सबसे आगे हैं।

वहीं केंद्र सरकार के द्वारा भी जूट की फसल पर मिलने वाली कीमतों पर 6 फीसदा की बढ़ोतरी दखने को मिली है। इससे जूट की खेती करने वाले किसानों की आमदनी बढ़ेगी।

जूट एक लंबा, मुलायम और काफी ज्यादा चमकदार पौधा है। देश के करीब 100 जिलों में जूट की खेती लोगों की आमने का मुख्य स्रोत बन चुकी है।

पूरी दुनिया में जितना जूट का प्रोडक्शन होता है उसका भारत में अकेले 50 फीसदी प्रोडक्शन किया जाता है।

भारत के अलावा कई और ऐसे देश हैं जो जूट की खेती करते हैं। थाईलैंड,चीन और बांग्लादेश शामिल हैं।

जूट एक बायोडिग्रेडेबल फैब्रिक है, इसका इस्तेमाल रस्सी, स्टोरेज बैग और मोटे धागे बनाने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा जूट का इस्तेमाल कई सारे डेकोरेटिव आइटम बनाने के लिए भी किया जाता है, जिसमें सजावट के समान के साथ खूबसूरत टोकरियां भी शामिल होती है जिसमें सामान रख सकते हैं।

इससे कागज और कुर्सियों को भी बनाया जाता है। ऐसे में अगर आप जूट की फसल को खरीद कर बेचते हैं तो आपको सरकार से पैसा मिलता है साथ ही बाजार में भी इसकी अच्छी खासी कीमत मिल जाती है। ऐसे में आप चाहे तो जूट की फसल से बंपर कमाई कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया है।

यह प्लास्टिक से बने रस्सी और दूसरे सामान की तरफ पर्यावरण को नुकसान करता है। जूट का इस्तेमाल करने से एकतरफ हम पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं वहीं दूसरी तरफ अपने देश की किसानों की आमदनी को भी बढ़ाते हैं। इसके अलावा अगर आपको जूट के प्रोडक्ट बनाने आते हैं, तो भी आप इसके बेहतरीन प्रोडक्ट बनाकर मार्केट में बेच सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+