नई दिल्ली, दिसंबर 7। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई है। आज 7 दिसंबर को सोने के रेट नीचे फिसले हैं। सोने की कीमतों में आज हल्की कमजोरी देखने को मिली है। सोने के उलट चांदी महंगी हुई है। हालांकि चांदी की कीमत में आज ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे चांदी प्रति किलो 61 हजार रु के ऊपर पहुंच गई हैं। आगे देखें सोने-चांदी के ताजा रेट।
7 दिसंबर के सोने के रेट
मंगलवार 7 दिसंबर को सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 44 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47875 रु से गिर कर 47831 रु पर आ गया। इस समय सोने की कीमत पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड हाई से करीब 8400 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 145 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 60992 रु से चढ़ कर 61137 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने का रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 44 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47639 रु और 22 कैरेट वाला सोना 41 रु महंगा होकर 43813 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 33 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35873 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 26 रु चढ़ कर 27981 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
गोल्ड में पैसा लगाने का सही समय
जानकार कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में अपने दमदार प्रदर्शन के साथ सोने ने निवेशकों के ध्यान को आकर्षित किया है। निवेशकों की फोलियो संख्या में लगातार उछाल इसी का प्रमाण है। सोने के आगे तेजी का फायदा उठाने और नए निवेशक को पोर्टफोलियो में 10-15% तक सोना रखना चाहिए। कीमतों में गिरावट का उपयोग आप खरीदारी के लिए कर सकते हैं।
क्या है सोने में निवेश का अच्छा तरीका
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications