नई दिल्ली, दिसंबर 4। निवेश का एक बढ़िया मौका आया है। इडेलवाइस एसेट मैनेजमेंट कंपनी द्वारा मैनेज किया जाने वाला भारत बॉन्ड ईटीएफ की तीसरी किश्त सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुकी है। ये 3 दिसंबर को खुली है और निवेशकों के पास 10 दिसंबर तक निवेश का मौका है। बता दें ये इश्यू 5,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए है। पिछली दो किस्तों में पांच और 10 साल के बॉन्ड के पेश किए गए थे, मगर इस बार निवेशकों के पास केवल एक ही विकल्प होगा। ये विकल्प है 10 साल के बॉन्ड का। इसीलिए इस किस्त को भारत बॉन्ड ईटीएफ 2032 नाम दिया गया है।
कब होंगे मैच्योर
भारत बॉन्ड ईटीएफ की तीसरी किस्त के बॉन्ड 15 अप्रैल, 2032 को मैच्योर होंगे। ईटीएफ निफ्टी भारत बॉन्ड इंडेक्स अप्रैल 2032 को ट्रैक करेगा। बता दें कि ईटीएफ मैच्योरिटी की तारीख से एक साल के भीतर मैच्योर होने वाले सीपीएसई बॉन्ड खरीदेगा। 2 नवंबर 2021 को अंडरलाइंग सूचकांक की यील्ड 6.87 प्रतिशत है। इंडेक्स कॉन्स्टिट्यूएंट में आठ सीपीएसई (सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज) शामिल हैं, जिनमें शीर्ष टॉप फर्मों में से प्रत्येक को 15 प्रतिशत हिस्सा दिया गया है।
ऐसे करें निवेश
नया फंड ऑफर (एनएफओ) 3 दिसंबर 2021 को खुला है। निवेशक बाद में एक्सचेंज में भी इसकी यूनिट खरीद सकते हैं। जिन निवेशकों के पास डीमैट खाता नहीं है, उनके निवेश की सुविधा के लिए एक फंड ऑफ फंड लॉन्च किया जा रहा है। भारत बॉन्ड ईटीएफ सीपीएसई के एएए रेटेड बॉन्ड में निवेश करता है, इसलिए क्रेडिट जोखिम बहुत कम होता है। यह इसे डेब्ट फंड में एक हाई क्वालिटी वाला निवेश ऑप्शन बनाता है।
क्या कहते हैं जानकार
जानकार सलाह देते हैं कि निवेशकों को इस ईटीएफ पर विचार करना चाहिए यदि उनके पास पर्याप्त समय सीमा है जो उन्हें मैच्योरिटी तक इकाइयों को रखने की सुविधा देता है। यदि आप हायर इनकम टैक्स स्लैब में हैं और बिना किसी क्रेडिट जोखिम के लंबे समय तक अपना पैसा निवेश करने के इच्छुक हैं, तो यह उत्पाद आपके लिए है। आपका पैसा ईटीएफ से डबल हो सकता है।
ऐसे होगा पैसा डबल
यदि आप ईटीएफ में 1 लाख रु का निवेश करते हैं तो अनुमानित 6.87 फीसदी रिटर्न के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपकी निवेश राशि की वैल्यू हो जाएगी 1,98,847 रु। टैक्स के बाद आपके हाथ में पैसा आएगा 1,89,508 रु।
क्या होता है ईटीएफ
भारत बॉन्ड ईटीएफ एक डेब्ट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड है, जो निवेशकों को सरकारी कंपनियों के बॉन्ड में निवेश करने की सुविधा देता है। इससे सरकारी कंपनियां फंड जुटाने की सुविधा हासिल करती हैं। भारत बॉन्ड ईटीएफ वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) की एक पहल है और इसका मैनेजमेंट इडेलवाइज एमएफ द्वारा किया जाता है। भारत बॉन्ड ईटीएफ की पहली किश्त, जिसे जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था, ने 12,400 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि जुलाई 2020 में लॉन्च की गई दूसरी किश्त ने 15,000 करोड़ रुपये जुटाए। फिलहाल, अलग-अलग मैच्योरिटी वाले चार भारत बॉन्ड ईटीएफ हैं - अप्रैल 2023, अप्रैल 2025, अप्रैल 2030 और अप्रैल 2031।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
