आरबीआई की ओर से पंजाब एंड महाराष्ट्र (PMC) बैंक के खाताधारकों को बड़ी राहत दी गई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि पीएमसी बैंक के खाताधारकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और उनका पूरा पैसा एकदम सुरक्षित है।

आपको बता दें कि मंगलवार को आरबीआई के अधिकारियों और पीएमसी बैंक के खाताधारकों की मुंबई में एक बैठक हुई। इस बैठक में अधिकारियों ने कहा कि आरबीआई की इस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर बनी हुई है और गवर्नर इस मामले पर लगातार नजर रख रहे हैं। खाताधारकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है और उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। आरबीआई ने खाताधारकों से इस समस्या के समाधान के लिए 30 अक्टूबर तक का समय मांगा। बैठक के बाद खाताधारकों ने कहा कि यदि आरबीआई 30 अक्टूबर तक कोई फैसला नहीं लेता है तो वह 31 अक्टूबर को फिर से रणनीति बनाएंगे।
जानकारी हो कि मंगलवार को पीएमसी बैंक के खाताधारकों ने मुंबई के आजाद मैदान में बैंक के खिलाफ प्रदर्शन किया। खाताधारकों के हाथों में ब्लैक दिवाली, सेव अस और इंनोसेंट्स आर लुजिंग लाइफ जैसे नारे लिखी तख्तियां दिखाई दे रही थीं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पिछले एक महीने से बैंक के 16 लाख से ज्यादा खाताधारकों के परिवार के अपने पैसे वापस मांग रहे हैं।
आपको बता दें कि अब तक 6 लोगों की मौत और एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही है। खाताधारकों ने कहा कि पिछले 10 महीने से आरबीआई के अधिकारी इस घटना को देख रहे थे। ऐसे में उन्हें भी सजा मिलनी चाहिए। आपको बता दें कि बैंक के कई कर्मचारी अभी तक गिरफ्तार हो चुके हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
