एयरपोर्ट की जमीन को लेकर सरकार ने फैसला किया है। जी हां देश की एयरपोर्ट अथॉरिटी 8 एयरपोर्ट पास 759 एकड़ जमीन को मॉनिटाइज करने की योजना बना रही है। इस जमीन को प्राइवेट कंपनियों को पट्टे पर दिया जाएगा जिससे वहां होटल, रेस्टोरेंट और वेयरहाउस बनाए जा सकें। जमीन किराए पर देने से जो कमाई होगी उसे एयरपोर्ट पर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के काम में लाया जाएगा।

रिर्पोट के अनुसार अथॉरिटी ने इन एयरपोटर्स के पास जमीन के टुकड़े चिहिंत किए हैं- कोलकाता टर्मिनल (145 एकड़), अमृतसर एयरपोर्ट (45 एकड़), भुवनेश्वर टर्मिनल (45 एकड़), जयपुर टर्मिनल (35 एकड़), वाराणसी टर्मिनल (60 एकड़), लखनऊ टर्मिनल (217 एकड़), रायपुर टर्मिनल (80 एकड़), तिरुपति टर्मिनल (117 एकड़)। जमीन के यह सभी टुकड़े उपयुक्त एयरपोर्ट साइट पर ही मौजूद हैं। इससे जो कमाई होगी उसे दूर-दराज के इलाकों में एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में खर्च किया जाएगा।
आपको बता दें कि नागर विमानन मंत्रालय के अधीन आने वाला AAI देशभर में 129 हवाईअड्डों का परिचालन करता है। इनमें से 94 हवाईअड्डे 2017-18 में घाटे में चल रहे थे। एक अधिकारी के अनुसार, उक्त जमीन को किसी कंपनी या संगठन को 25 से 30 साल के लिए पट्टे पर दिया जा सकता है। इससे प्राधिकरण को सालाना एक निश्चित किराया मिलेगा।
जानकारी हो कि पिछले साल सरकार ने लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी टर्मिनल को निजी कंपनी के हाथों में सौंपने का फैसला किया था। इस साल फरवरी में सभी छह टर्मिनल का कॉन्ट्रैक्ट अडानी समूह को सौंपा गया।
अगर यह योजना सफल रहती है तो सरकार आगे अन्य राज्यों के एयरपोर्ट की जमीन को किराए पर देने का भी प्लान बना सकती है लेकिन यह कमाई पर निर्भर करता है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
