PMJAY या आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही सबसे बड़ी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। इस योजन के तहत सरकार स्वस्थ, सक्षम और खुशहाल भारत बनाने की कोशिश में है। आयुष्मान योजना का प्राथमिक लाभ यह है कि यह बड़ी बिमारी की स्थिति में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से समझते हैं।

आयुष्मान भारत योजना क्या है
आयुष्मान भारत योजना गरीब परिवारों की स्वास्थ सेवाओं में मदद करने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना की मदद से गरीब व्यक्ति कैशलेस तरीके से अस्पताल के खर्चो का भुगतान कर सकता है। सरकार आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा के तहत एक साल में 5 लाख रुपए तक का खर्चा उठाती है।
क्या है योजना की विशेषताएँ
- इसमें भारत के सार्वजनिक और निजी लिस्टेट अस्पतालों में 5 लाख रु. प्रति परिवार को हेल्थ कवर मिलता है।
- यह योजना विशेष रूप से गरीब लोगों के लिए शुरू किया गया है।
- PM-JAY के लाभार्थी बिना नकद 5 लाख रुपए तक का उपचार करा सकते हैं।
- PM-JAY असाध्य रोगों के ईलाज के लिए खर्चों को कम करता है।
- परिवार के आकार, आयु की कोई बाध्यता नहीं है।

योग्यता चेक करने की प्रक्रिया
- PMJAY योजना के लिए आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर जाएं
- होमपेज के मेनू से, "क्या मैं योग्य हूं" टैब को चुनें।
- मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- इसके बाद, जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- अपने गृह राज्य के साथ-साथ अपना नाम, राशन कार्ड नंबर, घर का नंबर, मोबाइल फोन नंबर आदि दर्ज करें।
- यदि आप पात्र हैं, तो आपका नाम सूची में दिखाई देगा।
- पात्र नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आयु और पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- संपर्क की जानकारी (मोबाइल, पता, ईमेल)
- जाति प्रमाण पत्र
- आय सत्यापन (अधिकतम वार्षिक आय 5 लाख रुपए प्रति वर्ष तक)
- अन्य मांगे गए दस्तावेज

PMJAY योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- PMJAY की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmjay.gov.in/) पर जाएं और इलिजिबलिटी टेस्ट को कंप्लिट करें।
यदि आप पात्र होते हैं आगे बढ़े।
- आवेदन पत्र भरकर आयुष्मान कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।
- सभी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करें।
- संबंधित अधिकारी आपके आवेदन की समीक्षा करेंगे।
- यदि आपका आवेदन एक्सेप्ट हो जाता है, तो आपको आयुष्मान कार्ड मिलेगा
आयुष्मान भारत कार्ड कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- अब, अपने ईमेल की मदद से साइन इन करें और एक पासवर्ड बनाएं।
- आगे प्रोसिड करने के लिए, अपना आधार नंबर दर्ज करें।
- अधिकृत बेनिफिसरी विकल्प का चयन करें।
- ग्राहक सेवा केंद्र पर रिडायरेक्ट किया जाएगा।
- अब सीएससी में अपना पासवर्ड और पिन नंबर डालें।
- इसे होम पेज खुलेगा।
- आपको एक डाउनलोड फॉर्म दिखाई देगा यहां से आप आयुष्मान कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
