Hanuman Jayanti Bank Holiday: हर साल की शुरुआत में सरकार एक कैलेंडर जारी करती है, जिसमें पूरे साल के लिए छुट्टी के दिनों के बारे में जानकारी होती है। इस बार के सरकारी कैलेंडर में हनुमान जयंती को सरकारी छुट्टी की सूची में नहीं डाला गया है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि हनुमान जयंती पर सरकारी छुट्टी नहीं हैं। हनुमान जयंती यानी 23 अप्रैल के दिन सभी बैंक खुलेंगे। अगर आपको बैंक से जुड़ा हुआ कोई भी कार्य है तो वह आप पूरा करने के लिए आज बैंक में विजिट कर सकते हैं।
हमारे देश में बैंकों में महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टियां रहती हैं, यानी इस महीने बैंकों की अगली छुट्टी 27 और 28 अप्रैल को है।

अप्रैल में बैंकों में कुल छुट्टियां
अप्रैल 2024 में भारत में बैंकों की कुल छुट्टियों की संख्या 12 दिन है। यह सार्वजनिक छुट्टियों, क्षेत्रीय छुट्टियों, शनिवार और रविवार आदि त्यौहारों के कारण से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होगी। इसलिए इन तारीखों की पुष्टि करने के लिए आप अपनी निकटतम बैंक शाखाओं में भी सलाह ले सकते हैं।
इन दिनों पर भी अप्रैल महीने में रहेगी छुट्टी
आने वाले दिनों में अप्रैल 2024 में अन्य बैंक छुट्टियों की पूरी सूची में कई अन्य दिन भी हैं। इस लिस्ट में- चौथे शनिवार यानी 27 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे और रविवार यानी 28 अप्रैल को भी बैंक अवकाश रहेगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 5 अप्रैल के दिन बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन/जुमात-उल-विदा के कारण, तेलंगाना और जम्मू में बैंक बंद रहे थे।
वहीं, 9 अप्रैल को महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, गोवा, जम्मू और श्रीनगर में बैंक गुड़ी पड़वा/उगादी महोत्सव/तेलुगु नव वर्ष दिवस/साजिबू नोंगमापानबा (चेइराओबा)/प्रथम नवरात्र के कारण बंद रहे थे।
इसके अलावा 10 अप्रैल को भी बैंक में अवकाश था। इसके पीछे का कारण बोहाग बिहू/चेइराओबा/बैसाखी/बीजू त्योहारों के कारण त्रिपुरा, असम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
15 अप्रैल के दिन, बोहाग बिहू और हिमाचल दिवस के कारण बैंक असम और हिमाचल प्रदेश में ग्राहकों के लिए ऑफलाइन परिचालन निलंबित कर दिए गए थे और बैंकों में अवकाश था। 16 अप्रैल को राम नवमी के अवसर पर गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश में भी बैंक बंद थे।
इसके अलावा 20 अप्रैल को गरिया पूजा उत्सव के लिए त्रिपुरा में बैंकों की शाखाएं बंद थी और दूसरा शनिवार यानी 13 अप्रैल को और चौथे शनिवार यानी 27 अप्रैल को भी बैंकों में अवकाश था।
छुट्टियों या सप्ताहांत के कारण लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं हमेशा की तरह जारी रहेंगी। ग्राहक जरूरी लेनदेन के लिए बैंकों की वेबसाइटों, मोबाइल ऐप या एटीएम के जरिए अपनी बैंकिंग गतिविधियां संचालित कर सकते हैं। यदि किसी कार्य में बैंक कर्मचारियों की सहायता की आवश्यकता हो, तो आप बैंक में अवकाश की पूरी जानकारी रखें और बैंक के कार्य तिथियों के आसपास ही अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जाएं। इससे आपको परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
