बैंक से लोन लेने का विचार कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। बैंक से लोन लेना आज के समय में काफी आसान हो गया है। खासकर होम और पर्सनल लोन लेना अब और भी आसान है।
नई दिल्ली: बैंक से लोन लेने का विचार कर रहे है तो यह खबर जरूर पढ़ लें। बैंक से लोन लेना आज के समय में काफी आसान हो गया है। खासकर होम और पर्सनल लोन लेना अब और भी आसान है। जी हां जल्द ही लोगों को घर खरीदने के लिए 59 मिनट में लोन मिलेगा। सार्वजनिक क्षेत्र (पीएसयू) के इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने जारी बयान में कहा है कि बैंक अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिटेल प्रोडक्ट्स जैसे हाउसिंग लोन और पर्सनल लोन की सुविधा शुरू करेगा। जानकारी देना चाहेंगे कि फिलहाल सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर को 59 मिनट लोन पोर्टल के जरिए आसानी से लोन मिलता है। बैंकों के खुलने के नियमों में आया बदलाव, आप भी जान लें ये भी पढ़ें
एमसीएलआर रेट में बैंक ने की कटौती
बता दें कि रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद आईओबी ने अपना एमसीएलआर भी 10 से लेकर के 15 bps तक घटाया है। इस बात से अवगत करा दें कि नई दरें 10 अगस्त से लागू हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, आईओबी ने कहा है कि वो एसबीआई की तरह एमसीएलआर में होम लोन लेने वाले रिटेल ग्राहकों के लिए भी एक्सटर्नल बेंचमार्क रेपो रेट से लिंक करने जा रहा है।
सरकार को बैंकों ने दिया था प्रस्ताव
इस बात से रूबरू करा दें कि सरकारी बैंकों के चेयरमैन, एमडी और सीईओ के साथ बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिटेल ग्राहकों को 59 मिनट में होम और पर्सनल लोन देने का प्रस्ताव दिया था। बैंकों ने प्रस्ताव दिया है कि इस तरह का एक पोर्टल रिटेल ग्राहकों के लिए भी शुरू किया जाए, जिससे उनको आसानी से होम, ऑटो और पर्सनल लोन मिल सके। ऐसा करने से अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी और मांग बढ़ने से ऑटो, रियल इस्टेट और इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर्स को ज्यादा फायदा मिलेगा। वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव पर गौर कर रहा है। जबकि फिलहाल इस तरह की सुविधा केवल छोटे कारोबारियों को मिलती है, जो psbloansin59minutes.com से आसानी से एक से 5 करोड़ रुपये तक का लोन लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
8.5 फीसदी है ब्याज दर
योजना का दायरा बढ़ाने के लिए एसबीआई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, कॉरपोरेशन बैंक और आंध्र बैंक ने करार किया है। लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर इन बैंकों का चुनाव करने वाले कारोबारियों को अब योजना के तहत पांच करोड़ की राशि का लोन एक घंटे में पास हो जाएगा। इस तरह के कर्ज पर ब्याज की शुरुआत 8.5 फीसदी से होती है। योजना की शुरुआत के महज पांच महीने में ही 50 हजार से ज्यादा लोन को इस पोर्टल से स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2019 तक लोन इन 59 मिनट पोर्टल पर 50,706 आवेदनों को सैद्धांतिक मंजूरी दी जा चुकी है। इसमें से 27,893 आवेदनकर्ताओें को कर्ज की राशि का भुगतान भी हो चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications