Bank Holiday On Lok Sabha Election: आज 19 अप्रैल 2024 को 18वें लोकसभा इलेक्शन का पहले चरण में मतदान किया जाना है। ऐसे में लोगों के दिमाग में सवाल उठ रहा था कि क्या इस दिन बैंक बंद रहेंगे, तो आपको बताते चले की आज के दिन भारत के कई राज्यों में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के चलते बैंकों को बंद रखा गया है। ओपको बताते चलें कि आज 102 पार्लियामेंट सीट के लिए चुनाव लड़ा जाएगा। आज 21 राज्यों और यूनियन टेरिटरी में पहले चरण का चुनाव मतदान हो रहा है। वहीं अरुणाचल और सिक्किम राज्य विधानसभा चुनाव में 92 विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के चलते कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान आज यानी 19 अप्रैल को हो रहा है। वही बात करें रिजर्व बैंक आफ इंडिया के हॉलीडे कैलेंडर की तो इसमें आज के दिन कई राज्यों में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक को बंद रखने की बात कही गई है। आईए जानते हैं आज चुनाव के चलते कहां-कहां बैंक नहीं खुलेंगे।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार आज अगरतला. ऐजवल, देहरादून, जयपुर, कोहिम, इंफाल, नागपुर, ईटानगर और शिलांग में 2024 लोकसभा चुनाव के चलते बैंकों का बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चलते भी यहां पर बैंक बंद रहेंगे। तमिलनाडु की लेजिसलेटिव असेंबली में विलावानकोड कांस्टीट्यूएंसी पर आज बाय इलेक्शन किया जाना है, यह कन्याकुमारी जिला में पड़ता है।
जाने पहले चरण में कहां-कहां होने हैं मतदान
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में अरुणाचल प्रदेश की 2 सीटों पर मतदान होगा। वही इस दौरान असम की 5 सीटों पर, बिहार की चार सीटों पर, छत्तीसगढ़ में एक सीट पर, मध्य प्रदेश में 6 सीट पर और महाराष्ट्र में 5 सीटों पर मतदान होना है।
इसके अलावा मणिपुर में 2 सीट पर, मेघालय में 2 सीट पर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंड की एक-एक सीट पर लोक सभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान किया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में 39 सीट वोटिंग होगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में आठ लोकसभा सीट और उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
पश्चिम बंगाल में 3 सीट पर, अंडमान निकोबार, जम्मू और कश्मीर, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में एक-एक लोकसभा सीट पर चुनाव होगा।
चुनाव वाले दिन इन सभी जगह पर बैंक बंद रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भले ही लोकसभा मतदान वाले दिन बैंक बंद रहे लेकिन आप ऑनलाइन बैंक के सभी काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
