Aadhaar ATM : अक्सर पैसे निकालने के लिए सोचना पड़ता है की पैसे कैसे निकालें। आपकि जानकारी के लिए बता दें अब बिना भाग दौड़ के अब आप घर बैठे ऑनलाइन आधार एटीएम (AePS) के जरिए पैसे प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा की सहायता लेने के लिए आपके घर में पोस्टमैन आकार कैश उपलब्ध करवाने में सहायता करेगा।
हाल ही में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ओर से एक जानकारी साझा की गई जिसमें बताया, अगर आपको तत्काल कैश प्राप्त करने की जरूरत पड़ती है और आपको तुरंत कहीं निकलना है या किसी महत्वपूर्ण को करना है आप बैंक जा नहीं सकते तो अब आप इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधार एटीएम सुविधा के मध्यम से कैश घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है पोस्टमैन घर आकर कैश उपलब्ध करवाएगा।

ऑनलाइन आधार एटीएम (AePS) क्या है
अगर आपको नहीं पता है तो अभी जान लीजिए आधार इनेबल्ड पेमेंट्स सिस्टम (AePS) नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वरा संचालित एक सिस्टम है। यह आपको कई सारी सुविधाएं उपलब्ध करवाता है जो लोगों को आधार नंबर और उनके फिंगरप्रिंट स्कैन की सहायता से जांच करके माइक्रो एटीएम द्वारा वित्तीय ट्रांजेक्शन करने की इजाजत देता है। वहीं अगर आप ऐसे करते हैं तो आपको अपने बैंक की जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
इस AePS के जरिए आप बिना किसी चिंता किए एक दूसरे के बैंक कहते में ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। यह सिस्टम ट्रांजेक्शन के लिए बेहद ही सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि एक बैंक से दूसरी बैंक में ट्रांजेक्शन करने के लिए बैंक की डिटेल्स की आवश्यकता पड़ती है लेकिन इस सिस्टम के मध्यम से आपको ट्रांजेक्शन के लिए बैंक की जानकारी की जरूरत नहीं पड़ती बल्कि ट्रांजेक्शन करने के लिए खाताधारक के फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ती है।
ऑनलाइन आधार एटीएम (AePS) के लाभ क्या है
आपको पता होना चाहिए बैंकिंग के साथ ही गैर बैंकिंग ट्रांजेक्शन बैंकिंग करेसपोंडेंट के जरिए से आसानी से कर सकते है। इस सिस्टम के जरिए ट्रांजेक्शन करने के लिए आपको डेबिट कार्ड, और क्रेडिट कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी और ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। जब भी आप ट्रांजेक्शन करेंगे आपको सबसे पहले फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ेगी क्योंकि इससे आपके खाते की प्रामाणिकता की जांच होती रहेगी। एक बैंक के बैंकिंग करेसपोंडेंट और दूसरे बैंक के ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
कैश प्राप्त करते समय मिलती हैं कई सारी सहायता
नकद पैसा प्राप्त करना
नकद राशि जमा करना
बैलेंस की जांच पड़ताल करना
मिनी स्टेटमेंट
आधार से आधार फंड ट्रांसफर
ekyc फिंगरप्रिन्ट
AePS की खास चीजें
आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है
आपका पूरा लेनदेन बायोमेट्रिक तरिके से पूरा किया जाएगा
बैंक खाता AePS सिस्टम में होना अनिवार्य है।
AePS फंड ट्रांसफर लिमिट
आरबीआई ने AePS के माध्यम से किए गए ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट तय नहीं की है। हालांकि, विभिन्न बैंकों ने भुगतान सिस्टम के दुरुपयोग को कम करने के लिए AePS के माध्यम से किए गए ट्रांजेक्शन को रोक दिया है, यदि कोई हो। कुछ बैंकों ने कुल ट्रांजेक्शन की प्रतिदिन की अधिकतम लिमिट 50,000 रु. तय की है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
