बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। यां यू कहें कि आम जनता की सहूलियत को देखते हुए बैकों के समय में बदलाव किया गया है।
नई दिल्ली: बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। यां यू कहें कि आम जनता की सहूलियत को देखते हुए बैकों के समय में बदलाव किया गया है। आमतौर पर सरकारी बैंकों में कामकाज 10 बजे के बाद ही शुरू होता है। जल्द ही बैंकों के खुलने का समय बदलने वाला है। जी हां अब तक सरकारी बैंक 10 बजे सुबह से शाम के 5 बजे तक खुले रहते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि बैंकों के खुलने का समय बदलने जा रहा है। बता दें कि सितंबर से ये 9 बजे से शुरू हो जाएगा। वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने फैसला किया है कि सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सितंबर महीने से सुबह 9 बजे खुल जाएंगे। पैसों को सुरक्षित रखने के लिए एसबीआई ने ग्राहकों को दी सलाह ये भी पढ लें
ग्राहकों के सुविधा के आधार पर तय होगा समय
देशभर के बैंकों के खुलने के समय को एक समान करने के मकसद से केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए जून में बैठक की थी। इस बैठक में तय हुआ था कि बैंक शाखाएं ग्राहकों की सुविधा के हिसाब से खुलनी चाहिए। इसमें बैंक शाखाओं के खुलने के समय में बदलाव को मंजूरी दी गई है। जानकारी दें कि बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि इन बैंकों के खुलने का समय प्रबंधन के आधार पर नहीं, बल्कि ग्राहकों की सुविधा के आधार पर तय होना चाहिये। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंकों शाखाओं में खुलने के समय को तय किया गया।
बैंक शाखा खुलने के लिए तीन विकल्प
इस बात की भी जानकारी दें कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने 24 जून को ग्राहक सुविधा पर गठित उपसमिति की बैठक में बैंक शाखा खुलने के लिए तीन विकल्प दिए। पहला, सुबह नौ से दोपहर तीन बजे, दूसरा सुबह 10 से शाम चार बजे और तीसरा, सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक। जानकारी दें कि बैंक खुलने का नया समय सितंबर में अमल में आ जाने की संभावना जताई जा रही है।
सरकारी बैंक और आरआरबी बैकों पर लागू होगा फैसला
वहीं ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए बैंकों के खुलने का समय तय किया जाएगा। इस बैठक में ये भी तय किया गया कि जहां ग्राहक देर तक बैंकिंग सेवा चाहते हैं, वहां बैंकों के समय में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। वहीं बैंक पहले की तरह सुबह 10 या 11 बजे से ही खुलेंगे। वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन का ये फैसला सभी सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) पर लागू होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
