अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को पैसों की सुरक्षा के लिए सलाह दी है।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता एसबीआई में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। एसबीआई ने अपने ग्राहकों को पैसों की सुरक्षा के लिए सलाह दी है। एसबीआई ने ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि ग्राहकों को फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। जी हां देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को सावधान करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी डालने से पहले आपको सावधान रहना होगा। बता दें कि बैंक ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से बचकर रहना चाहिए। अगर आपको अपना पैसा सेफ रखना है तो ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स को तुरंत अनफोलो कर दें, जिन्हें आपने सब्सक्राइब किया हुआ है। आज ना लें लोन, कल से सस्ता कर्ज देगा ये बैंक ये भी पढ़ें
एसबीआई के 42 करोड़ ग्राहक
आपको जानकर खुशी होंगी कि फिलहाल एसबीआई के 42 करोड़ ग्राहक हैं। एसबीआई ने कहा है कि बैंक के सभी सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड हैं। इसलिए सिर्फ ऑफिशियल अकाउंट्स को ही फोलो करें। देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने ट्वीट में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एसबीआई के वेरिफाइड और ऑफिशियल हैंडल के बारे में बताया।
एसबीआई के ये हैं वेरिफाइड अकाउंट्स
फेसबुक: @StateBankOfIndia
इंस्टाग्राम: @theofficialsbi
ट्विटर: @TheOfficialSBi
लिंक्डइन: State Bank of India (SBI)
गूगल+: State Bank of India
यूट्यूब: State Bank of India
क्वोरा: State Bank of India (SBI)
पिनट्रेस्ट: State Bank Of India
आप ऐसे पहचानें फर्जी अकाउंट्स
बता दें कि एसबीआई ने ट्वीट कर अपने ग्राहकों से कहा कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बैंकिंग अधिकारियों के साथ टैग करने व बातचीत करने से पहले हमेशा यह जरूर देख लें कि वो अकाउंट वेरिफाइड है या नहीं। जानकारी दें सबसे पहले हमेशा वेरिफाइड साइन को जरूर चेक करें। एसबीआई ने कहा है कि फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाना बहुत आम हो गया है, ऐसे में एसबीआई के नाम से भी कई फर्जी अकाउंट्स हो सकते हैं। इसलिए ग्राहकों के लिए फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करते समय नकली सोशल मीडिया अकाउंट को पहचानना महत्वपूर्ण हो गया है। किसी भी तरह की शिकायत या जानकारी के लिए गलत अकाउंट या अधिकारी को टैग न करें।
गड़बड़ी होने पर इस हेल्पलाइन नंबर की मदद लें
ग्राहकों को एसबीआई ने बताया है कि किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड और फर्जीवाड़े से बचने के लिए खुद को सतर्क रहने की जरूरत है। एसबीआई ने कहा ग्राहक अपने मोबाइल में ये दो हेल्पलाइन नंबर सेव कर सकते हैं। एसबीआई ने 1800112211 और 18004253800 दो टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। एसबीआई ने बताया है कि अगर आपके साथ कोई भी धोखाधड़ी होती है या फिर अनाधिकृत ऑनलाइन ट्रांजेक्शन होता है तो सीधे बैंक को संपर्क करें या फिर जारी किए गए इन दोनों टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications