अगर आपका भी खाता बैंक आफॅ बड़ोदा में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन, ऑटो लोन बुधवार से सस्ता हो जाएगा।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता बैंक आफॅ बड़ोदा में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश का दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा का होम लोन, ऑटो लोन बुधवार से सस्ता हो जाएगा। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (एमसीएलआर) में 0.15 फीसदी की कटौती करेगी। इसके बाद होम लोन, ऑटो और पर्सनल लोन सस्ते हो जाएंगे। हालांकि नई दरें बुधवार से लागू होंगी। बता दें कि एमसीएलआर घटने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी पड़ती है। जैसा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी से अब तक रेपो दरों में 0.75 फीसदी की कटौती की है।

जानें कितना सस्ता हुआ लोन
हालांकि कटौती के बाद अब 1 साल अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर 8.60 फीसदी से घटकर 8.45 फीसदी हो जाएगा। बैंक के एक दिन और एक माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर घटकर क्रमश: 8.05 फीसदी और 8.15 फीसदी हो जाएगी। पहले यह ब्याज दर 8.20 फीसदी और 8.30 फीसदी थी। बैंक के तीन माह और छह माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर 0.15 फीसदी घटकर क्रमश: 8.25 फीसदी और 8.40 फीसदी रह जाएगी।
एमसीएलआर क्या है?
एमसीएलआर को मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट भी कहते हैं। इसमें बैंक अपने फंड की लागत के हिसाब से लोन की दरें तय करते हैं। बता दें कि ये बैंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। वहीं इसका असर ये होगा कि एमसीएलआर कम होने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी पड़ती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
