नई दिल्ली, सितंबर 28। पोस्ट ऑफिस आज के समय में किसी बैंक की तरह काम करता है। ढेर सारी स्कीमों में निवेश का मौका देता है। साथ ही आपक पोस्ट ऑफिस में बचत खाता खुलवा सकते हैं, जिसमें जमा किए गए बैलेंस पर आपको ब्याज मिलेगा। मगर इसी बचत खाते पर ब्याज पाने का एक अहम नियम है, जिसे पूरा किया जाए तो आपको बैलेंस पर ब्याज नहीं मिलेगा। यहां हम आपको उसी नियम की जानकारी देने जा रहे हैं।
ये है वो नियम
पोस्ट ऑफिस बचत खाताधारकों को मैंटेनेंस चार्ज का भुगतान करने से बचने के लिए न्यूनतम बैललेंस राशि बनाए रखने होती है। पोस्ट ऑफिस बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस राशि 500 रुपये है। मगर यदि आपका बैलेंस 500 रु से कम हुआ तो आपको दो नुकसान होंगे। पहला आपको मैंटेनेंस चार्ज का भुगतान करना होगा और दूसरे आपको उस महीने के लिए अपनी सेविंग पर ब्याज नहीं मिलेगा। बाकी डिटेल आपको इस लिंक (https://www.indiapost.gov.in/Financial/pages/content/post-office-saving-schemes.aspx) पर मिल सकती है।
जानिए पूरी डिटेल
दरअसल पोस्ट ऑफिस के नियम के मुताबिक यदि आपने किसी महीने की 10 तारीख से उस महीने के अंत तक बैलेंस 500 रु से कम रखा तो आपके बैलेंस पर ब्याज की गणना नहीं की जाएगी। इसलिए यदि आपका बचत खाता पोस्ट ऑफिस में है, तो हर महीने की 10 तारीख और आखिरी तारीख के दौरान 500 रुपए का न्यूनतम बैलेंस जरूर रखें ताकि आपको ब्याज मिल सके।
कितना लगेगा चार्ज
यदि वित्तीय वर्ष के अंत में बैलेंस राशि को बढ़ा कर 500 रुपये नहीं किया जाता है, तो बैलेंस मैंटेनेंस शुल्क के रूप में आपके खाते से 100 रुपये काट लिए जाएंगे और यदि आपके खाते का बैलेंस शून्य हो जाता है तो खाता अपने आप बंद हो जाएगा। प्रत्येक वित्तीय वर्ष के अंत में वित्त मंत्रालय द्वारा निर्धारित ब्याज दर पर ब्याज खाते में जमा किया जाएगा।
कितनी है ब्याज दर
वर्तमान में, किसी पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर दी जा रही ब्याज दर 4 प्रतिशत है। ब्याज की गणना महीने की 10 तारीख और महीने के अंत के बीच न्यूनतम बैलेंस के आधार पर की जाती है। बता दें कि हर तिमाही की शुरुआत में पोस्ट ऑफिस बचत खाते की ब्याज दर की गणना की जाती है। 1 अक्टूबर से नई तिमाही शुरू हो रही है तो हो सकता है कि पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर दी जा रही ब्याज दर बढ़ाई या घटाई जाए। ये भी संभव है कि इसमें कोई बदलाव न हो।
जॉइंट अकाउंट भी खुलवाया जा सकता है
पोस्ट ऑफिस बचत खाता सिंगल वयस्क, या दो वयस्कों द्वारा संयुक्त रूप से, या नाबालिग की ओर से अभिभावक द्वारा, या मंदबुद्धी वाले व्यक्ति की ओर से अभिभावक द्वारा या 10 वर्ष से ऊपर के नाबालिग द्वारा खुद अपने नाम पर खोला जा सकता है। एक व्यक्ति केवल एक पोस्ट ऑफिस बचत खाता खोल सकता है। साथ ही अवयस्क या मंदबुद्धी व्यक्ति के नाम से केवल एक ही खाता खोला जा सकता है। पोस्ट बचत खाता खोलते समय नोमिनेशन अनिवार्य है। यदि आप खाता बंद करें तो खाता बंद करने के समय, पिछले महीने तक पर ब्याज का भुगतान किया जाएगा। आपको पोस्ट ऑफिस बचत खाते पर कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें चेक बुक, एटीएम कार्ड, ईबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन जीवन ज्योति बीमा योजना शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications