How to easily prepare a fund of Rs 1 lakh: नौकरी लगते ही अगर कोई चाहता हो कि जल्द से जल्द उसके पास 1 लाख रुपये का फंड हो जाए तो उसके पास तीन विकल्प हैं। इन विकल्पों में वह 2 से लेकर 5 साल के अंदर 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसमें जहां पोस्ट आफिस में 1400 रुपये महीने से निवेश शुरू करना होगा, वहीं बैंक में 1900 रुपये से निवेश शुरू करके 1 लाख रुपए का फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर कोई चाहता है कि इससे भी कम निवेश में उसके पास 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाए, तो उसे म्युचुअल फंड में निवेश करना होगा। यहां पर 1200 रुपये महीने के निवेश से यह फंड तैयार हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस में 5 साल से कम की नहीं होती है RD
पोस्ट आफिस में 5 साल के लिए ही आरडी होती है। इसलिए यहां पर कम से कम 5 साल के लिए निवेश करना होगा। इस वक्त 5 साल की आरडी पर पोस्ट ऑफिस 6.7 फीसदी का ब्याज दे रहा है। अगर कोई यहां पर 1 लाख रुपए का फंड तैयार करना चाहता है तो इस प्रकार योजना बना सकता है।

पोस्ट ऑफिस में निवेश की योजना
- 1400 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 5 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- इस वक्त हैं ब्याज दरें 6.7 फीसदी
- 1 लाख रुपए का तैयार हो जाएगा फंड
एसबीआई में शुरू करें आरडी
एसबीआई में 1 साल से लेकर 10 साल तक की रिक्यूरिंग डिपॉजिट (आरडी) शुरू की जा सकती है। इन स्कीम्स में हर माह एक निश्चित राशि का निवेश करना होता है। यहां पर 2 साल तक की आरडी पर जहां 7.00 फीसदी ब्याज मिल रहा है, वहीं 2 साल के ज्यादा की आरडी पर यह ब्याज दर 6.50 फीसदी है। अगर बैंक के माध्यम से निवेश कर 1 लाख का फंड तैयार करना चाहते हैं, तो इस प्रकार योजना बना सकते हैं।
बैंक में दो साल के निवेश का प्लान
- 4000 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 2 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- इस वक्त हैं ब्याज दरें 7.00 फीसदी
- 1 लाख रुपए का तैयार हो जाएगा फंड
बैंक में तीन साल के निवेश का प्लान
- 2600 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 3 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- इस वक्त हैं ब्याज दरें 6.50 फीसदी
- 1 लाख रुपए का तैयार हो जाएगा फंड
बैंक में 4 साल के निवेश का प्लान
- 1900 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 4 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- इस वक्त हैं ब्याज दरें 6.50 फीसदी
- 1 लाख रुपए का तैयार हो जाएगा फंड
यह भी पढ़ें: LIC Share Price: LIC शेयर भर रहा उड़ान, 32 रु की तेजी के साथ 1 साल के हाई के करीब
म्युचुअल फंड में सबसे जल्द तैयार होगा 1 लाख रुपये का फंड
म्युचुअल फंड में निवेश बैंक और पोस्ट ऑफिस की तुलना में रिस्की माना जाता है। लेकिन यहां पर रिटर्न बहुत ही अच्छा मिलता है। म्युचुअल फंड से स्कीम हालांकि काफी अच्छा रिटर्न दे रही हैं, लेकिन अगर माना जाए कि हर साल औसतन 12 फीसदी का भी रिटर्न मिले तो 1600 रुपये महीने का निवेश 4 साल में 1 लाख रुपये से थोड़ा ज्यादा हो सकता है। ऐसे बना सकते हैं योजना।
म्यूचुअल फंड में 2 साल के निवेश का प्लान
- 3700 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 4 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- मिले अगर 12.00 फीसदी तक रिटर्न
- 1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
म्यूचुअल फंड में 3 साल के निवेश का प्लान
- 2300 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 3 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- मिले 12.00 फीसदी तक रिटर्न
- 1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
म्यूचुअल फंड में 5 साल के निवेश का प्लान
- 1200 रुपये महीने से शुरू करें हर माह निवेश
- 5 साल तक चलाना होगा यह निवेश
- मिले 12.00 फीसदी तक रिटर्न
- 1 लाख रुपये का तैयार हो जाएगा फंड
यह भी पढ़ें: Adani Share Price: Modi गारंटी के बाद से Adani ग्रुप शेयर आसमान पर, आज भी भारी तेजी
सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम
यहां पर टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीम का 5 साल का रिटर्न बताया जा रहा है। यह रिटर्न इन स्कीमों ने रह साल औसतन दिया है।
- क्वांट स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 33.68 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 31.86 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 29.41 प्रतिशत का रिटर्न
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 29.32 प्रतिशत का रिटर्न
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 28.40 प्रतिशत का रिटर्न
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 28.01 प्रतिशत का रिटर्न
- टाटा स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.99 प्रतिशत का रिटर्न
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.73 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट एक्टिव म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.56 प्रतिशत का रिटर्न
- क्वांट फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में हर साल दिया 27.50 प्रतिशत का रिटर्न
नोट: म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न का आंकड़ा 7 दिसंबर 2023 का है।
नोट: निवेश सलाह ब्रोकरेज हाउस और मार्केट एक्सपर्ट्स के द्वारा दी गई हैं। कृपया अपने स्तर पर या अपने एक्सपर्ट्स के जरिए किसी भी तरह की सलाह की जांच कर लें। मार्केट में निवेश के अपने जोखिम हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications