Mahila Samman Savings Certificate: महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना भारत सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जाती है, जिसके तहत उन्हें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है। यह पोस्ट ऑफिस के द्वारा चलाई जाने वाली एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। इसमें महिलाओं को कम से कम 1000 रुपए और ज्यादा से ज्यादा 200000 रुपए तक जमा करने की अनुमति होती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चले कि यह 2 साल की स्कीम होती है जिसमें एक बार पैसे इन्वेस्ट करने होते हैं। फिलहाल इस योजना पर महिलाओं को 7.5 प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जा रहा है।
मिलता है कंपाउंडिंग का फायदा
इस स्कीम से महिलाओं को जबर्दस्त फायदा इसलिए भी होता है क्योंकि इस पर कंपाउंड इंटरेस्ट मिलता है। यानी इस पर आपको जो ब्याज मिल रहा है, उस रकम पर भी ब्याज दिया जाता है। इस स्कीम के तहत हर क्वार्टर के बाद इंटरेस्ट को कंपाउंड किया जाता है और वह मैच्योरिटी के टाइम मिलता है। मिल रहे ब्याज से महिलाओं को अपनी इन्वेस्टमेंट पर जबरदस्त फायदा मिलता है।

इस योजना में एक साथ बड़ी रकम डालने से भी आपको जबरदस्त फायदा होता है। इसलिए लिए जानते हैं कि अगर इस महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में 50000 रुपए, 1,00,000 रुपए और 2,00,000 रुपए तक का निवेश किया जाता है तो कितना रिटर्न मिल सकता है। साथ ही अकाउंट कौन खोल सकता है और इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।
जानें क्या है कैलकुलेशन का गणित
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम पर सरकार के द्वारा हर साल 7.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है।
2 लाख रुपए पर कितना फयदा
अगर आप इस स्कीम में एक बार में 2,00,000 का इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो मैच्योरिटी के बाद आपको इस पर 32000 रुपए से ज्यादा का ब्याज मिलेगा। इस तरह 2,00,000 रुपए जमा करने पर मैच्योरिटी के बाद आपको 2,32,000 रुपए से ज्यादा की रकम मिलेगी।
1 लाख रुपए के इन्वेस्टमेंट पर कितना फायदा
अगर आपने इस स्कीम में 2 साल के लिए 1,00,000 रुपए जमा किए हैं, तो इस पर सरकार के द्वारा आपके करीब 16022 रुपए का ब्याज दिया जाता है। अगर इस हिसाब से कैलकुलेट किया जाए तो मैच्योरिटी के बाद आपको कुल 1,16,022 रुपए मिलेंगे।
1.5 लाख रुपए जमा करने पर कितना मिलेगा ब्याज
इस योजना में 1.5 लख रुपए का इन्वेस्टमेंट किया जा रहा है, तो आपके करीब 24000 रुपए इंटरेस्ट के तौर पर मिलेंगे। इस हिसाब से आपका टोटल अमाउंट मैच्योरिटी के बाद 1.74 लाख रुपए का हो जाएगा।
50 हजार रुपए का निवेश
वहीं अगर इसमें आपके द्वारा 50 हजार रुपए का निवेश किया जाता है तो आपको 8011 रुपए का रिटर्न मिलेगा। इस हिसाब से आपको टोटल अमाउंट 58,011 रुपए का हो जाएगा।
किन कंडीशन में समय से पहले निकल सकते हैं पैसा
इस योजना के तहत आप 1 साल के बाद 40 प्रतिशत तक धनराशि निकाल सकते हैं। इसके अलावा अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो भी इसके पैसे समय सेपहले निकाले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या फिर किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु हो गई है जो कमाता था तो ऐसी स्थिति में भी सही दस्तावेज जमा करके क्लोजर से पहले इसकी रकम को निकाला जा सकता है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
