Post Office Joint Account Scheme: पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम भी होती है जिसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है और आपकी लगातार आए बनी रहती है। यह पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम होती है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है की इसमें आप जो भी धनराशि जमा करते हैं, वह सुरक्षित रहती है और उस पर आपको हर महीने ब्याज मिलता रहता है।
ऐसे में अगर आप काफी बड़ी रकम इन्वेस्ट करते हैं तो हर महीने आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है। इस स्कीम में आपके पैसे पर मार्केट रिस्क का कोई असर नहीं पड़ता है और आपकी हर महीने की इनकम भी बरकरार रहती है, जिससे पैसे जमा करने के बावजूद आपको उसका फायदा मिलता है और कोई काम भी नहीं रुकता है।

पोस्ट ऑफिस में मंथली इनकम स्कीम वाला अकाउंट सिंगल और जॉइंट दोनों तरीकों से खोला जा सकता है। इसे आप परिवार के किसी भी सदस्य के साथ मिलकर खोल सकते हैं। इनमें पत्नी, भाई या बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। जॉइंट अकाउंट खोलने का फायदा यह होता है कि इसमें पैसे जमा करने की राशि बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आपके पास ज्यादा पैसे हैं तो आप जॉइंट अकाउंट खोलकर इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। अगर आपने इस स्कीम में ज्यादा पैसा लगा दिया तो आप बड़ी आसानी से 5 लाख रुपए से ज्यादा की कमाई घर पर बैठकर कर सकते हैं।
बता दें की पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम के तहत आपको एक बार में पूरी राशि जमा करनी पड़ती है, इसके बाद हर महीने ब्याज का पैसा आपको मिलता रहता है। आपको जो ब्याज मिल रहा है उसे हर महीने डाकघर के बचत खाते में डाल दिया जाता है। आप चाहें तो 5 साल के बाद अपने द्वारा जमा किए गए पैसों को वापस ले सकते हैं। या फिर आप चाहें तो 5 साल के बाद एक नया अकाउंट ओपन करवा कर फिर से इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे पैसे भी सुरक्षित रखे होते हैं और उनसे हर महीने फायदा भी मिलता रहता है।
आपके दिमाग में यह सवाल आ रहा होगा की सिंगल और जॉइंट अकाउंट में पैसे जमा करने की लिमिट क्या है। तो आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आपका सिंगल अकाउंट है तो आप उसमें 9 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, वहीं जॉइंट अकाउंट में 15 लख रुपए तक की राशि जमा कराई जा सकती है।
इस मंथली सेविंग स्कीम में 7.4 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जाता है। तो अगर आप इस हिसाब से इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट के तहत 15 लाीख रुपए डलते हैं तो आपको, हर महीने करीब 9000 रुपए से ज्यादा की आमदनी होगी। 1 साल में 1,10,000 रुपए से ज्यादा की कमाई भी होगी। इस आंकड़े को अगर 5 सालों के लिए जोड़ते हैं तो यह रकम करीब 5,55,000 के आसपास होगी।
अगर कोई बुजुर्ग व्यक्ति इस स्कीम में अपने पैसे लगा देता है तो हर महीने उसे अपने खर्चे के लिए पैसा मिलता रहेगा, साथ ही उसकी पूरी कमाई भी सुरक्षित रहेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
