नई दिल्ली, सितंबर 27। पोस्ट ऑफिस आवर्ती जमा (आरडी) सबसे लोकप्रिय छोटी बचत योजनाओं में से एक है, जिसका उपयोग निवेशक एक बड़ा फंड जमा करने के लिए करते हैं। पोस्ट ऑफिस आरडी खाता खोलने की तारीख से 5 साल में या 60 महीने में मैच्योर होती है। आपे चाहें तो इस अवधि को और बढ़ा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में एक ऐप्लिकेशन देकर पांच साल की अवधि समाप्त होने के बाद इसे और 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। बढ़ाई गई अवधि के दौरान लागू ब्याज दर उस ब्याज दर के समान होगी, जिस पर मूल रूप से खाता खोला गया था। पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट मैच्योरिटी की तारीख से 5 साल तक बिना डिपॉजिट के भी रखा जा सकता है। पर अब इसका एक बड़ा नियम बदल दिया गया है।
मिल सकता है लोन
पोस्ट ऑफिस के आरडी खाते में 12 किस्तें जमा करने और खाता 1 साल तक चालू रखने के बाद कोई भी व्यक्ति लोन ले सकता है। अधिकतम लोन राशि जो प्राप्त की जा सकती है वह खाते में बैलेंस का 50 फीसदी होगी। यह लोन एकमुश्त या समान मासिक किश्तों में चुकाया जा सकता है। इस लोन पर लागू होने वाली ब्याज दर आरडी ब्याज दर प्लस 2% होगी। यानी अगर आपको 5 फीसदी ब्याज मिल रहा है तो आपको 7 फीसदी ब्याज चुकाना होगा।
लोन चुकाने का नियम
अभी लोन चुकाने एक नियम है। यदि कोई पोस्ट ऑफिस आरडी पर लोन लेता है और आरडी खाते की मैच्योरिटी से पहले लोन पूरी तरह से चुका नहीं पाता है, तो जमाकर्ता को अपनी आरडी की अंतिम मैच्योरिटी राशि प्राप्त करने के लिए ब्याज सहित बकाया लोन राशि को चुकाना ही होगा। यानी आपको पहले लोन क्लियर करना होगा। इसी नियम को अब बदल दिया गया है।
ये है नया नियम
अब नियम बदल गया है। डाक विभाग ने हाल ही में आरडी खाताधारकों से कई आवेदन मिलने के बाद अपने आरडी खाता निपटान नियम में संशोधन किया है। इसलिए, अब से पोस्ट ऑफिस, जो कोर बैंकिंग सॉल्यूशन या सीबीएस इनेबल्ड हैं, वे जमाकर्ता से बकाया लोन राशि लेने के बजाय मैच्योर आरडी खाते से बकाया आरडी लोन/ब्याज राशि काट लेंगे। यानी आपको अलग से लोन चुकाने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय मैच्योरिटी राशि में से लोन राशि काट कर बाकी पैसा दे दिया जाएगा।
मैच्योरिटी पर नहीं वसूला जाएगा लोन
काटी जाने वाली लोन राशि को आरडी की मैच्योरिटी पेमेंट के समय आपके खाते से एडजस्ट किया जाएगा। अन्य शब्दों में मैच्योरिटी के समय खाताधारक से बकाया लोन और ब्याज राशि नहीं ली जाएगी। बल्कि आरडी की मैच्योरिटी राशि में से काट ली जाएगी।
आरडी के नियम
पोस्ट ऑफिस की 5-वर्षीय आरडी योजना में इस वक्त 5.8 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस की 5-वर्षीय आरडी पर पैसे जमा करने पर आप इनकम टैक्स की छूट भी ले सकते हैं। इस आरडी खाते को सिंगल नाम से या संयुक्त नाम भी खोला जा सकता है। अगर आप चाहें तो बच्चे के नाम पर भी इस आरडी अकाउंट को खोल सकते हैं। बच्चे के नाम पर खोला गया आरडी अकाउंट बच्चे के बालिग होने पर उसके नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications