नई दिल्ली, अगस्त 26। कभी-कभी हमे अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। जैसे घर में शादी हो या घर बनवाना हो या फिर घर खरीदना या घर पर अचानक किसी का बीमार पड़ जाना इन जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन को बेहतर विकल्प माना जाता है। पर्सनल लोन लेने के लिए किसी तरह की गारंटी की जरूरत नही होती ये अनसिक्योर्ड लोन है। जिसे लेने के लिए आपको होम लोन या गोल्ड लोन की तरह कोलैटेरल या सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ती। बाकी लोन की तरह इसमें ज्यादा फॉर्मेलिटीज पूरी करने की भी आवश्यकता नहीं पड़ती और इस लोन को लेना बेहद आसान है। मगर इस लोन को लेने की जल्दबाजी में कुछ गलतियां भूल कर भी न करें। नहीं तो वो आपको मुसीबत में डाल सकती है।
अधिक होता है ब्याज
आपकी जरूरतों को पर्सनल लोन जरूर पूरा कर सकता है। मगर अन्य लोन की तुलना में इस लोन की ब्याज दरें बहुत ज्यादा होती है। हम आपको बता दे कि पर्सनल लोन की ब्याज दरें 12 से 24 फीसदी तक हो सकती है। ऐसे में आपको पर्सनल लोन के बदले बड़ी ईएमआई की राशि चुकानी पड़ सकती हैं। इसी वजह से लोन लेने से पहले आप इसके लिए मानसिक रूप से तैयार हो जाए ताकि आपको ईएमआई का भुगतान करते समय इस बात का दुख ना हो की आप इसके बदले अधिक राशि का भुगतान कर रहें है।
कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें
यदि आप पर्सनल लोन लेने का विचार कर रहें है तो आप इस लोन को लेने की जल्दबाजी न करें। पहले कुछ बैंक में जाकर या फिर उन बैंको की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पर्सनल लोन की ब्याज दर को चेक कर ले जहां ब्याज की दर कम हो, वहीं से लोन लें।
लोन की राशि का भुगतान समय पर करें
यदि आप पर्सनल लोन ले लेते है तो फिर आप लोन की राशि का भुगतान समय पर करें। लोन की किस्त अदा करने में किसी तरह का गैप न करें। नही तो आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है और आपको आने वाले समय में लोन लेने में दिक्कत आ सकती हैं। आपको जितनी जरूरत हो उतना ही लोन ले जरूरत से अधिक लोन न ले नही तो आपको बहुत अधिक ईएमआई की राशि अदा करनी पड़ सकती है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
