Loan for Marriage: आप शादी को कितने भी कम खर्चे में निपटान चाहें लेकिन पैसे तो बढ़ ही जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आपको भी इस तरह की किसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो आप लोन लेकर इस काम को आसानी से निपट सकते हैं और फिर धीरे-धीरे इस लोन को भर भी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप शादी के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो आपके पास एक नहीं बल्कि चार विकल्प है। आप अपनी खुद की शादी के लिए या फिर घर परिवार में मौजूद छोटे या बड़े भाई बहन की शादी के लिए इन लोन को ले सकते हैं। आइए आपको इन चार तरीकों के बारे में बताते हैं ताकि अब जब भी आपकी शादी पड़े या फिर आपकी घर में किसी की शादी पड़े तो आपको फंड को लेकर ज्यादा चिंता न करनी पड़े।
अगर आप चाहें तो अपने प्रोविडेंट फंड पर भी लोन ले सकते हैं। यह तरीका खास तौर पर उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो नौकरी कर रहे हैं। अगर आप नौकरी कर रहे हैं और आपको नहीं पता है तो बताते चलें कि आपको अपने ईपीएफ खाते पर लोन की सुविधा मिलती है। हालांकि ईपीएफओ के नियम के मुताबिक आपको यह लोन तभी मिल सकता है जब आप काम से कम 7 साल तक नौकरी कर चुके हो। ऐसे में अगर आप अपनी खुद की शादी कर रहे हैं या घर पर किसी भाई की बहन की या फिर अपने बच्चों की शादी कर रहे हैं, तो आप ऐप में मौजूद अमाउंट का 50 प्रतिशत हिस्सा निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि यह लोन आसानी से मिल भी जाता है।

इसके अलावा दूसरा विकल्प है एलआईसी पॉलिसी पर लोन लेना। आपको एलआईसी पॉलिसी पर उसकी कुल कीमत के 80 से 90 प्रतिशत तक का लोन मिलता है। ऐसे में आपकी एलआईसी पॉलिसी गिरवी रख ली जाती है। अगर आप पैसे दे दे में चूक जाते हैं तो आपका जितना अमाउंट होता है, वह पॉलिसी से काटकर बचा हुआ पैसा आपको दे दिया जाता है। हालांकि इसकी नियम और शर्तें भी हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद ही आपको एलआईसी पॉलिसी पर लोन मिल सकता है।
आप चाहे तो घर पर रखे हुए सोने पर लोन ले सकते हैं और अपने शादी के सारे काम निपटा सकते हैं। गोल्ड लोन आपको तुरंत मिल जाता है। इस तरह आप अपने घर के पुश्तैनी गहनों को बिना बेच अपना काम पूरा कर सकते हैं और बाद में पैसे देकर उसे वापस बैंक से छुड़ा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सभी सरकारी और एनबीएफसी बैंक सोने पर लोन देते हैं।
अगर ये तीनों विकल्प मौजूद नहीं हैं तो आप बड़ी आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं। इस लेने के लिए आपको किसी तरह की मंथली इनकम औक क्रेडिट स्कोर देखा जाता है। इस लेने के लिए जो डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं, उनमें आपकी सैलरी स्लिप फोटो और केवाईसी भी लगती है। आपको लोन चुकाने के लिए एक से लेकर 5 साल तक का समय मिलता है।
यह भी पढ़ें: L&T Q3 Results: कंपनी का मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर पहुंचा 2947 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
