Personal Loans Benefits:- सभी को कभी न कभी अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसी स्थिति उनको अपने जानने वालों से पैसे मांगने पड़ते हैं। लेकिन अगर आपको अपने जानने वालों से पैसे लेना ठीक नहीं लग रहा है, तो आप पर्सनल लोन ले सकते हैं। यह काफी आसानी से मिल जाते हैं।
सभी बैंक और नॉन फाइनेंशियल बैंकिंग कंपनियां पर्सनल लोन देती हैं। यहां पर ब्याज दरें अलग अलग होती हैं। ऐसे में जरूरी है कि ऐसी जगह से पर्सनल लोन लिया जाए, जहां पर सबसे सस्ता मिल रहा हो।

पर्सनल लोन लेने के लिए जरूरी नहीं है कि आपके पास उस बैंक में खाता हो। अगर आपके पास आय का प्रमाण और अन्य जरूरी दस्तावेज हैं, तो आप कहीं से भी पर्सलन लोन ले सकते हैं।
जानिए कहां पर किस ब्याज दर पर मिल रहा है पर्सनल लोन
- स्टेट बैंक इस वक्त 11.00 प्रतिशत से लेकर 15.00 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- पंजाब नेशनल बैंक इस वक्त 10.40 प्रतिशत से लेकर 16.95 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 11.40 प्रतिशत से लेकर 15.50 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 10.25 प्रतिशत से लेकर 14.75 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस वक्त 10.95 प्रतिशत से लेकर 12.55 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- आईडीबीआई बैंक इस वक्त 11.00 प्रतिशत से लेकर 15.50 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- यूको बैंक इस वक्त 12.45 प्रतिशत से लेकर 12.85 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र इस वक्त 10.00 प्रतिशत से लेकर 12.80 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
- एचएसबीसी इस वक्त 9.99 प्रतिशत से लेकर 16.00 प्रतिशत की ब्याज दर के हिसाब से पर्सनल लोन दे रहा है।
अगर 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन 3 साल के लिए लिया जाए तो उसकी किस्त 3,273.87 रुपये होती है। वहीं अगर 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन 5 साल के लिए लिया जाए तो उसकी किस्त 2,174.24 रुपये महीने होती है। इसके अलावा अगर 1 लाख रुपये का पर्सनल लोन 7 साल के लिए लिया जाए तो उसकी किस्त 1,712.24 रुपये महीने की होती है।
पर्सनल लोन नौकरीपेशा और बिजनेस क्लास दोनों के लिए होता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट, वोटर आईडी और लाइसेंस के अलावा पेन कार्ड में से एक दस्तावेज देना होगा। वहीं पते के प्रमाण के लिए पासपोर्ट के अलावा यूटिलिट बिल में एक देना होगा। आय के प्रमाण के लिए जिस बैंक में वेतन आता है उसका स्टेटमेंट मांगा जाता है।
वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आपसे पासपोर्ट, वोटर आईडी और लाइसेंस के अलावा पेन कार्ड में से एक दस्तावेज देना होगा। वहीं पते के प्रमाण के लिए पासपोर्ट के अलावा यूटिलिट बिल में एक देना होगा। वहीं आय का प्रमाण देने के लिए आपको अपने कारोबार की 2 साल की बैलेंसशीट देनी होगी।
नोट: ब्याज दरें 4 जुलाई 2023 तक अपडेट हैं। कृपया लोन लेने के पहले एक बार इसे चेक जरूर कर लें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
