Hidden Charges On Personal Loan: आजकल के समय में पर्सनल लोन लेना काफी ज्यादा आसान काम हो गया है। क्योंकि अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर है तो आप किसी भी बैंक से आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं। यह लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है इसलिए इसको आपको ज्यादा ब्याज भी लगाया जाता है। लेकिन आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि कई बार बहुत सारे बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के द्वारा आपको दिए गए पर्सनल लोन पर कई ऐसे चार्ज भी वसूल किए जाते हैं, जिनके बारे में आपको पता नहीं होता है।
इन चार्जेस को हिडन चार्ज बोला जाता है, क्योंकि यह बैंक के द्वारा छुपा कर वसूले जाते हैं और हमें उनकी जानकारी नहीं होती है। हिडन चार्ज की वजह से अक्सर हमें एक्स्ट्रा पैसे भी देने पड़ते हैं।

हिडन चार्ज समझने के लिए सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि बैंक के द्वारा कौन-कौन से हिडन चार्ज लगाए जा सकते हैं और आपसे एक्स्ट्रा पैसे वसूले जाते हैं। अगर आप इन हिडेन चार्ज के बारे में जान जाते हैं, तो बड़ी आसानी से बैंक के द्वारा आप पर डाले जा रहे एक्स्ट्रा फाइनेंशियल बर्डन से बच सकते हैं और अपने पैसों को भी बचा सकते हैं। तो आइए सबसे पहले समझते हैं कि बैंक के द्वारा आपसे कौन-कौन से हिडन चार्ज वसूल जा सकते हैं।
क्रेडिट चेक फीस
कोई भी बैंक या नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी आपको लोन देने से पहले आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता है तो आपको जल्दी लोन मिल जाता है और अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो आपको ज्यादा ब्याज पर लोन मिलता है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि कई सारे बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी क्रेडिट चेक करने के लिए आपसे फीस चार्ज करते हैं और उसे भी आपके लोन अमाउंट में जोड़ देते हैं, जिससे आप पर एक्स्ट्रा लोड पड़ता है।
ऑर्जिनेट फीस
बहुत से बैंक आपको लोन देते समय ऑर्जिनेट चार्ज वसूलते हैं। जानकारी के लिए बताते चलें कि यह एक प्रकार का हिडन चार्ज होता है, जिसे आप चाहे तो देने से मना कर सकते हैं। यह फिक्स्ड अमाउंट होता है जिसे बैंक के द्वारा आप पर चुपके से या बिना बताए लागू कर दिया जाता है।
प्रीपेमेंट चार्ज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपने पर्सनल लोन की रकम बैंक द्वारा दी गई अवधि से पहले ही जमा कर देते हैं, तो इस पर बैंक के द्वारा फ्री पेमेंट चार्ज लिया जाता है। यह अमाउंट लोन के अमाउंट का कुछ परसेंट हिस्सा होता है। यह एक तरह का हिडन चार्ज होता है जिससे आपको बचना चाहिए। क्योंकि कई सारे बैंक पर्सनल लोन पर जीरो प्रीपेमेंट चार्ज करते हैं।
एप्लीकेशन फीस भी है हिडन चार्ज
अगर आप पर्सनल लोन ले रहे हैं तो यह ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आपसे एप्लीकेशन फीस तो नहीं चार्ज की जा रही है। क्योंकि एप्लीकेशन फीस बैंक के द्वारा लगाया जा रहा एक हिडन चार्ज होता है, जिसके बारे में आपको पता नहीं होता है। कई बार तो लोन का अमाउंट मंजूर हो जाने के बावजूद बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी की तरफ से यह फीस वसूली जाती है।
कैसे पता करें आप पर लगा है हिडन चार्ज और इससे बचाव
हिडन चार्ज की सबसे खास बात यह होती है कि इसके बारे में हमें पता ही नहीं होता है और हम अनजाने में ही बैंक को अपने काफी पैसे दे देते हैं। अगर आपको बैंक के द्वारा जारी किए गए हिडन चार्ज की जानकारी चाहिए तो आपको उसकी फैक्ट शीट चेक करनी चाहिए। फैक्ट शीट में उन सभी तरह के चार्ज के बारे में आपको बताया जाता है, जो आमतौर पर बैंक आपसे छुपा ले जाते हैं। ऐसे में आप इन हिडेन चार्जेस को हटवा कर बैंक द्वारा डाले जा रहे एक्स्ट्रा फाइनेंशियल बर्डन से बच सकते हैं।
More From GoodReturns

Jio का नया 'Price Lock' फीचर: ₹300 खर्च करना समझदारी या नुकसान? जानें पूरी सच्चाई

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सावधान! व्हाट्सएप पर आ रहा है नया 'सपोर्ट APK' स्कैम, एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा चार्ज? दुकानदार की मनमानी रोकने के लिए जानें अपने अधिकार

15 अगस्त बैंक हॉलिडे: क्या UPI और EMI पर पड़ेगा असर? जानें जरूरी नियम

50 साल के सरकारी बॉन्ड की नीलामी: FD या G-Sec, निवेश के लिए क्या है सही विकल्प?

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

पीएम मोदी का भाषण और आपकी जेब: क्या टैक्स और ब्याज दरों में हुआ कोई बदलाव? सच जानिए

महंगाई के नए आंकड़े आज: क्या आपकी EMI बढ़ेगी? जानें RBI और लोन पर असर

15 अगस्त को बैंक बंद? क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में न करें देरी, अपनाएं ये आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications