कई बार लोग जल्दबाजी के चक्कर में पर्सनल लोन तो ले लेते हैं, लेकिन फिर उन्हें बाद में कई वित्तीय परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी पर्सनल लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो एक परफेक्ट प्लानिंग ही आपको फाइनेंशियली टेंशन फ्री रख सकती है। पर्सनल लोन लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। पर्सनल लोन के कई प्रकार होते हैं फिर चाहे वह क्रेडिट कार्ड हो या फिर इंस्टेंट लोन, आपको इन सभी के बारे में पूरी जानकारी होने के बाद ही लोन लेना चाहिए ताकि किसी प्रकार का नुकसान आपको न झेलना पड़े। अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि पर्सनल लोन लेने से पहले किन बातों के बारे में पता होना जरूरी है तो आइए आपको 6 महत्वपूर्ण बातें बताते हैं जो आप पर्सनल लोन लेने से पहले ध्यान रख सकते हैं।
जानिए कैसा है आपका सिबिल स्कोर
एक अच्छा सिबिल स्कोर आपको कम ब्याज दर पर लोन मिलने की संभावना को बढ़ा देता है। सिर्फ यहीं नहीं, अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा नहीं है तो लोन क्वालिफिकेशन को लेकर भी आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको लोन मिलेगा या नहीं, इसे तय करने में सिबिल स्कोर की अहम भूमिका होती है। यह क्रेडिट हिस्ट्री के साथ-साथ किसी व्यक्ति की क्रेडिट प्रोफाइल को भी दिखाता है।

क्या आप लोन चुकाने की स्थिति में है?
आपको पर्सनल लोन मिलेगा या नहीं यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपकी इनकम क्या है और आप लोन लेकर चुकाने की स्थिति में है या नहीं। बैंक यह भी जांच करता है कि आपकी सैलरी के हिसाब से आपको कितना लोन देना उचित है। इसके साथ ही आप अपनी नौकरी में कितने लंबे समय से हैं यह भी पर्सनल लोन देने से पहले कई बैंक चेक करते हैं और उसके बाद ही लोन देते हैं।
जानिए किस ब्याज दर पर मिल रहा है लोन
पर्सनल लोन लेने से पहले यह जरूर चेक करें कि कौन सा बैंक आपको कितने ब्याज दर पर लोन दे रहा है। अगर आप अलग-अलग बैंक की लोन दर को चेक करेंगे तो आप यह पता कर सकते हैं कि किस बैंक से पर्सनल लोन लेने पर आपको कम ब्याज चुकाना पड़ेगा।
लोन प्रीपेमेंट के बारे में पूरी जानकारी रखें
पर्सनल लोन चुकाने के पहले यह जानकारी रखना जरूरी है कि लोन प्रीपेमेंट की शर्तें कौन-कौन सी हैं। कई बैंक या नॉन -ऑपरेटिव फाइनेंशियल होल्डिंग कंपनी ऐसी भी हैं जो लोन के प्रीपेमेंट पर पेनाल्टी लगाते हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बैंक को आपको लोन देकर हर महीने ब्याज मिल रहा है वहीं अगर आप जल्दी लोन चुका देंगे तो उन्हें हर माह ब्याज नहीं मिलेगा जिससे उनका नुकसान होगा इसलिए लोन लेने से पहले आपको लोन प्रीपेमेंट की शर्तों को समझना बेहद जरूरी है।
फ्लेक्सिबल ईएमआई का ऑप्शन है या नहीं
आप पर्सनल लोन ले रहे हैं तो हर महीने कितनी ईएमआई भरनी होगी इसके बारे में जानकारी रखने के साथ-साथ आपको फ्लेक्सिबल ईएमआई के बारे में भी अपने बैंक से जानकारी हासिल करनी चाहिए। कुछ बैंक, स्टैंडर्ड ईएमआई अमाउंट के साथ-साथ फ्लेक्सिबल ईएमआई का ऑप्शन भी देते हैं। फ्लेक्सिबल ईएमआई में आपको पहले कुछ अवधि के लिए कम किस्त और बाद में धीरे-धीरे ईएमआई को बढ़ाया जाता है।
कम समय सीमा का लीजिए लोन
अगर आप अधिक समय सीमा के लिए लोन लेते हैं तो आपको ब्याज भी ज्यादा माह के लिए चुकाना पड़ेगा। वहीं, अगर समय सीमा कम होगी तो उतना कम ब्याज आपको चुकाना पड़ेगा इसलिए लोन लेने से पहले समय अवधि का भी ध्यान रखें।
इन 6 बातों का अगर आप ध्यान रखते हैं तो पर्सनल लोन लेने के बाद आपको वित्तीय परेशानियों का सामना नहीें करना पड़ेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
