पीएनबी बैंक के साथ हुए फ्रॉड के बाद से लगातार विभिन्न बैंको के फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। अब एक ताजा मामला यूको बैंक का सामने आया है। इस मामले में यूको बैंक के पूर्व सीएमडी पर आरोप लगा है। सीएमडी पर आरोप है कि उसने आरोपियों के साथ मिलकर के साथ 621 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की है।

सीबीआई ने यूको बैंक के पूर्व चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण कौल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये मामला 621 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी पर दर्ज हुआ है। समाचार पोर्टल आज तक ने खबर प्रकाशित करते हुए लिखा है कि, पूर्व सीएमडी अरुण कौल, मैसर्स ईरा इंजीनियरिंग इंफ्रा इंडिया लिमिटेड (मेसर्स ईईआईएल) के हेम सिंह भरना, इसके सीएमडी पंकज जैन और वंदना शारदा, मैसर्स एल्तियस फ़िनसर्व प्राइवेट लिमिटेड के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स पवन बंसल और अन्य अज्ञात लोक सेवक/ निजी व्यक्तियों के ख़िलाफ़ छह बैंकों से धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।
आज तक समाचार पोर्टल के अनुसार, आरोपी सीएमडी ने आपराधिक साजिश के तहत यूको बैंक से धोखाधडी करके 621 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। यह भी आरोप लगा है कि जिस कार्य के लिए कर्ज लिया गया है उस काम में कर्ज का सही प्रयोग नहीं किया गया है।
सीबीआई ने इस पूरी धोखाधड़ी में ये भी आरोप लगाया है कि, सीए द्वारा जारी किए गए फर्जी प्रमाण पत्र, व्यापार डाटा और दस्तावेज बनाकर बैंक को गुमराह किया गया है। सीबीआई ने कहा है कि, इस दौरान बैंक पूर्व सीएमडी अरुण कौल ने आरोपी कंपनी को 621 करोड़ रुपए का कर्ज दिलाने में गलत तरीकों से मदद की है। सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली मुंबई समेत 10 स्थानों पर छापेमारी की है। इसमे दिल्ली के 8 और मुंबई के 2 ठिकाने शामिल हैं।
सीबीआई ने कंपनियों के कार्यालय परिसर, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और अभियुक्तों के निवास स्थान पर छापेमारी के बाद सीबीआई ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications