पेट्रोल के दामों में शनिवार को कटौती की गई है जबकि डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल क्रमश: 5 पैसे प्रति लीटर और 2 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। तो वहीं मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल 3 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल क्रमशः 72.81 रुपये, 78.48 रुपये, 75.52 रुपये और 75.67 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। तो वहीं चारों महानगरों में डीजल का मूल्य क्रमशः 65.80 रुपये, 68.99 रुपये, 68.19 रुपये और 69.52 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गए हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कच्चा तेल नवंबर वायदा 78 रुपये की मजबूती के साथ 3,931 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। तो वहीं शुक्रवार को विदेशी बाजार में डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में मजबूती के साथ कारोबार दर्ज किया गया था। WTI और ब्रेंट क्रूड क्रमशः 56.23 डॉलर प्रति बैरल और 61.69 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम सुबह 6 बजे से लागू हो जाता है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।
आप एसएमएस के जरिए उपभोक्ता किसी विशेष रजिस्टर्ड नंबर पर एसएमएस भेजकर कीमतों के अपडेट की जांच कर सकते हैं और उन्हें वर्तमान मूल्य के बारे में मैसेज के माध्यम से इंगित किया जाएगा। भारतीय ऑयल ग्राहक RSP 92249 9 2249 को भेज सकते हैं। बीपीसीएल ग्राहकों को आरएसपी 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहकों को HPPRICE 9222201122 पर भेजना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
